• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

होम आइसुलेटेड कोरोना पीड़ित,अपनी पूरी डिटेल होस्पिटलाइसड होते समय साथ रखे,जिससे नही होगी कोई परेशानी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
21st May 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

होम आइसोलेटेड मरीज को अस्पताल शिफ्टिंग के दौरान अपनी आइसोलेशन अवधि के मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले जाना होगा साथ⭕

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना संक्रमण को लेकर गत दिवस स्वास्थ्य विभाग तथा कोविड अस्पताल संचालकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। कलेक्टर सिंह ने बैठक में कोरोना प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम होम आईसोलेशन मॉनिटरिंग की समीक्षा करते हुये कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाईड लाईन के अनुसार ही होम आईसोलेशन दिया जाना है। जो मरीज क्राइटेरिया में नहीं आते उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करके इलाज करना है। होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों का नियमित फालोअप करना है। जिससे मरीज का ऑक्सीजन लेवल गिरे या उसकी स्थिति बिगड़े तो तत्काल उसे अस्पताल शिफ्ट किया जा सके।
कलेक्टर सिंह ने होम आईसोलेशन टीम से कहा कि आईसोलेशन में रह रहे मरीजों को नियमित रूप से ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल टेम्परेचर तथा पल्स रीडिग की दिन में चार बार रीडिंग लेकर जानकारी रखनी है तथा मरीज यदि अस्पताल शिफ्ट होता है तो यह जानकारी वाली शीट साथ में लेकर अस्पताल जाना है जिससे इलाज करने वाले चिकित्सक को मरीज की हिस्ट्री पता चल सके और उसके अनुसार मरीज का इलाज तय किया जा सके।
कलेक्टर सिंह ने पोस्ट कोविड लक्षणों के उपचार के संबंध में पोस्ट कोविड ओपीडी तथा मेन्टल हेल्थ केयर ओपीडी जिला अस्पताल में चलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान जिले के कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध बेड की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अस्पतालों में वेन्टीलेटर तथा बाईपेप मशीनों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्ड स्तरीय कोविड केयर सेंटर में भी बाईपेप मशीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। इसके ऑपरेशन संबंधी ट्रेनिंग भी संबंधित अस्पताल स्टाफ को देने के लिये कहा। उन्होंने सभी सीएचसी में 50 बेड हेतु ऑक्सीजन पाईप लाइन लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने आने वाली लहर के मद्देनजर जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आने वाली लहर के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे बच्चे भी प्रभावित होंगे। इसको ध्यान में रखते हुये उनके इलाज से जुड़े आवश्यक प्रबंध पहले से तैयारी रखनी है। इस संबंध में उन्होंने नियोनेटल आईसीयू स्थापित करने की दिशा में भी काम करने के लिये कहा।
कलेक्टर सिंह ने सभी बीएमओ को टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देने कहा। उन्होंने रिप्रजेन्टेटिव सेम्पल लेने के निर्देश दिये। सभी टेस्टिंग सेंटर में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से वेरीफाई करने के लिये कहा। इस दौरान उन्होंने टेस्टिंग लैब में मंगायी गई नई मशीनों के इंस्टालेशन की जानकारी ली। उन्होंने लैब के लिये जरूरी सामग्री का पहले से आंकलन करके रखने के निर्देश दिये। उन्होंने तय समय के भीतर टेस्टिंग रिपोर्ट देने के लिये कहा।
इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य सहित कोविड अस्पतालों के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नही देने वाले अस्पतालों पर लगेगा 50 हजार जुर्माना
कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कोविड उपचार में बेड आरक्षित नहीं करने वाले और हितग्राहियों को लाभ नही देने वाले अस्पतालों पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने ऐसे अस्पतालों पर 50 हजार जुर्माना लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
कोरोना मुक्त गांव अभियान
कलेक्टर सिंह ने कहा कि गांवों में संक्रमण की रोकथाम के लिये विशेष प्रयास करने होंगे। इसके लिये कोरोना मुक्त गांव अभियान चलाते हुये जहां केसेस कम है वहां विशेष प्रयास करते हुये गांव को कोरोना मुक्त करने की दिशा में काम करना है। साथ ही जिन गांवों में अधिक केसेस है वहां कंटेनमेंट तथा होम आईसोलेशन नियमों का सख्ती से पालन करते हुये संक्रमण विस्तार को रोकना है।
ब्लैक फंगस को लेकर बरतें एहतियात
बैठक के दौरान ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में उन्होंने सभी अस्पतालों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिये। साथ ही मरीजों को भी इसके लक्षणों और सावधानियों को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ब्लैक फंगस के मामले सामने आते है तो उसे शासन के निर्देशानुसार इलाज के लिये एम्स रायपुर अथवा सिम्स बिलासपुर रिफर करने के लिये कहा।

ShareSendTweet
Previous Post

बगीचा एस डी एम ज्योति बबली कुजूर जिला मुख्यालय की एस डी एम का कार्यभार संभालेगी

Next Post

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,बन रहे पीड़ितों के मददगार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

16th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
Next Post

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,बन रहे पीड़ितों के मददगार

घुमक्कडों हो जाओ सावधान, आगे नायब तहसीलदार मैडम डंडा थामे खड़ी है

जिला कलेक्टर ने पूर्व में जारी आदेशो में किया संशोधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In