टूटी कलम रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने लाकडाउन में आंशिक संशोधन कर लोगो को रियायत दी है। जिसके सांथ ही सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग जल्दबाजी,हड़बड़ी में अधिक काम करने की उम्मीद में रफ्तार को लगाम नही दे पा रहे है। जिसकी परिणीति आज पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नलवा प्लांट के तीसरे नम्बर गेट के पास आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटित हुई। जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। जहां मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक रायगढ़ के बताए जा रहे हैं जो नलवा प्लांट में एसी का मरम्मत कार्य करने हेतु गए थे। प्लांट से निकलने के बाद पूंजीपथरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई एवं एक युवक घायल हो गया घायल युवक का नाम भेखराम साव किरोड़ीमलनगर का व मृतक का नाम बैजू सिदार बोईरदादर निवासी बतलाया जा रहा है।पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटवाई। वही अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है युवकों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।





