• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, July 4, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सड़क किनारे फल दुकान होंगे मरीन ड्राइव में शिफ्ट नो पार्किंग जोन पर वाहन खड़ी करने पर होगी कार्रवाई,सड़क सुरक्षा की बैठक में कलेक्टर सिंह ने दिए निर्देश

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th June 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम रायगढ शहर के एसपी काम्प्लेक्स से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टाकीज तक और गांधी प्रतिमा तिराहा से होते हुए एमजी रोड रामनिवास टाकीज तक नो पार्किंग जोन घोषित है। नो पार्किंग में वाहनों को खड़े करने वालों में जुर्माना व जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर भीम सिंह ने यातायात पुलिस विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर भीम सिंह की अध्यक्षता में आज सृजन सभाकक्ष में बैठक में ट्रैफिक डीएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण और वर्तमान बैठक की एजेंडा पर चर्चा की। ट्रैफिक डीएसपी बघेल ने बताया कि जिले में हुए दुर्घटना के आधार पर जिले में कुल 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित किया गया है। इस दौरान चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट पर रोड मरम्मत, साइन बोर्ड और मार्किंग कराने की जरूरत बताई गई, जिस पर कलेक्टर सिंह ने दिए गए सुझाव के तहत नेशनल हाइवे के कार्यपालन अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह वर्ष और माह वार सड़क दुर्घटना और उससे होने वाले मौत व घायल की स्थिति पर चर्चा की गई। इसमें सबसे ज्यादा दुर्घटना शराब पीकर वाहन चलाते हुए वाहनों से टकराने की आई। इस पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने उपाए अपनाने के सुझाव दिए गए।
इसी तरह सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में लैलूंगा क्षेत्र के बारे में बताया गया कि अधिकांश दुर्घटना शाम 7 से रात 10 बजे की बीच हुई है। इसमें भी शराब पीकर वाहन चलाने की बातें सामने आई है। इसी तरह खरसिया क्षेत्र में नेशनल हाइवे का कार्य चल रहा है। इससे भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। पुसौर क्षेत्र में नेशनल हाइवे के किनारे गांव की सघन बसावट व व्यावसायिक संस्थान रोड पर संचालित होने के कारण आमजनों के चहल-पहल बनने और दुर्घटना होने की बात कही गई।

कलेक्टर सिंह ने दुर्घटना को रोकने सुझाव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद शहरी यातायात को सुगम बनाने संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इसमें ढिमरापुर चौक से आगे जगतपुर के पास रोड पर स्थित विशालकाय वृक्ष को कटवाने, उदय टेलर तिराहा में बने ट्रायसेप रोड डिवाइडर को तोड़कर कम करने, शहर के मुख्य मार्गों से मोटर गैरेज संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने, मुख्य मार्ग पर संचालित गैरेज को चिराईपाली बेरियर के आगे और जिंदल बेरियर के आगे प्रतिस्थापन करने, मालधक्का तिराहा के पास स्थित देशी शराब दुकान को अन्यत्र स्थापित करने, शहर के फल ठेला-गुमटियों को पुराने मरीन ड्राइव में शिफ्ट करने के सुझाव ट्रैफिक डीएसपी बघेल ने दिए। इस पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिए। बैठक में निगम कमिश्नर एस जयवर्धन, आरटीओ एवं ज्वाइंट कलेक्टर सुमीत अग्रवाल, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित नेशनल हाइवे कार्यपालन अभियंता धुर्व पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अभियंता खांबरा सहित समिति के सदस्य अधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।
पार्किंग के लिए दिए गए सुझाव
समिति की बैठक में शहर के पार्किंग के लिए भी सुझाव दिए गए। इसमें ओवरब्रिज के नीचे फ्लोरोसेंट पेंट से मार्किंग करने, निगम स्थित पार्किग का समतलीकरण करने, निर्धारित किए गए चारों पार्किंग ईतवारी बाजार, गांधीगंज, नगर पालिक निगम कार्यालय व एसपी काम्प्लेक्स पार्किंग संबंधित बड़े साइज में बोर्ड लगवाने, नया मरीन ड्राइव के रोड डिवाइडर को हटाकर विद्युत पोल को किनारे में शिफ्ट करने, नया शनि मंदिर तिराहा एवं मिंज तिराहा के ढलान का सुधार करने व बोंदाकिटरा पुल में भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाने स्थाई बेरियर या पोल लगाने के सुझाव शामिल हैं।
राष्ट्रीय व राजमार्ग में सुरक्षित यातायात के लिए अपनाना होगा यह उपाए
बैठक में राष्ट्रीय व राजमार्ग में सुरक्षित यातायात के लिए अमलीभौना चपले बाइपास पर रिफ्लेक्टर पोल, रिफ्लेक्टर पट्टी, ब्लींचर, अस्थाई हाइट बेरियर, ब्लैक स्पॉट पाइंट छातामुड़ा चौक व कांशीराम चौक में रंबल स्ट्रीप गति अवरोधक व संकेत बार्ड, किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को मुख्य मार्ग से अलग रखने की बात कही गई। इसी तरह दीर्घकालिक कार्रवाई में उदय टेलर तिराहा से सर्किट हाउस रोड तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ढि़मरापुर चौक से चिराईपानी बेरियर तक सड़क मरम्मत कार्य करने के सुझाव दिए गए। इस पर कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को जल्द कार्रवाई पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

शारिरिक सम्बंध बनाते समय जाति आड़े नही आई,मन भर जाने पर कहा तुम सतनामी हो और मैं तेली,इसलिए तुम मुझे भूल जाओ

Next Post

जिला प्रशासन ने सिसरिंगा में हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

किसी एक की वजह से होता है समाज बदनाम ™️ अग्रोहा’ और ‘सिंघल’ स्टील का महा-घोटाला, 5 एकड़ सरकारी जंगल डकार गए रसूखदार ™️ विकास की आड़ में रायगढ़ के जल, जंगल और ज़मीन का बेरहमी से चीरहरण जारी ™️

1st July 2026
टूटी कलम विशेष

ओम श्री रूपेश स्टील के मालिक शंकर अग्रवाल,दयानंद अग्रवाल पर अपराधिक मामला दर्ज हुआ ™️ जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल की मेहनत रंग लाई ™️ कब होगी अरेस्टिंग ™️

29th June 2026
टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
Next Post

जिला प्रशासन ने सिसरिंगा में हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई

स्वास्थ्य मंत्री के बगैर जानकारी के,निजी संस्थानों को अनुदान,बाबा की पीड़ा झलकी

1 जुलाई 19 से महंगाई भत्ता लम्बित है केंद्र के समान महंगाई भत्ता की मांग के लिए तृतीय वर्ग का 1 जुलाई को जिला मुख्यालय रायगढ में प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In