• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

डिमांड अनुसार स्व-सहायता समूहों से टाईअप करें उद्योग-कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

कलेक्टर ने ली सीएसआर के संबंध में उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक

रायगढ़, 16 जुलाई2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले में स्व-सहायता समूहों को आजीविका के लिये उन्हें विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोडऩा है, इसके लिए उद्योग के डिमांड के आधार पर इंडस्ट्रीज को स्व-सहायता समूह से टाईअप करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिससे समूहों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित सीएसआर की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री सिंह ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनके कार्य क्षेत्र में लगने वाले वस्तुओं के डिमांड के आधार पर उनसे बात की। उद्योग प्रबंधनों ने सेफ्टी बेल्ट, जैकेट, जूता, फिनाईल, झाडू एवं अन्य वस्तुओं की मांग रखी। कलेक्टर श्री सिंह ने उद्योग अधिकारी को एक कमेटी बनाने और पूरी प्लानिंग के साथ इस पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। ताकि जिले में यूनिट लगाकर स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय स्तर पर लोगों को स्व-रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने उद्योगों के कैंटीन में सब्जियों की सप्लाई के लिये समूहों की बाडिय़ों के साथ लिंकेज करने के लिये कहा। इसके साथ ही समूह द्वारा केलो रायगढ़ ब्रांड के नाम से तैयार किए जा रहे उत्पादों के विक्रय हेतु टाईअप करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी उद्योग प्रबंधन को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु अपने उद्योगों के आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने को कहा। साथ ही प्रदूषण को ध्यान में रखते हुये उद्योगों में हमेशा ईएसपी चालू रखने के निर्देश दिए। उद्योगों में परिवहन हो रहे सभी मालयान बड़ी गाडिय़ों के पीछे हिस्से को तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए, ताकि रास्ते में धूल न उड़े। जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को कोई परेशानी न हो।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों को बीते सत्र में दिए गए सीएसआर की राशि एवं इस वर्ष में दिए जाने वाले मांग के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीएसआर मद की राशि समय पर देने की बात कही, ताकि जिले में उससे स्वीकृत विकास कार्य तेजी से पूरे किये जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से कोविड की वजह से स्कूल बंद पड़े है, जिससे बच्चों को ऑनलाईन पढ़ायी करायी जा रही है, लेकिन जिले में कई बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं होने की वजह से वे पिछड़ जा रहे है, उन्होंने सभी उद्योगों को बच्चों के ऑनलाईन पढ़ाई के लिये ज्यादा से ज्यादा मोबाईल दान देने की बात कही। साथ ही उद्योगों को जिले में एजुकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा, मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग श्री के.एल.उईके, जिंदल, एनटीपीसी, एसीसीएल सहित जिले में स्थापित सभी उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिये सावधानी बरतें उद्योग
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों को कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्ेनजर सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राय: कोविड के केसेस उद्योग क्षेत्र से पहले आते है, क्योंकि वहां बाहर से वर्करों का आना-जाना होता रहता है, इसको ध्यान में रखते हुये बाहर से आने वाले वर्करों का कोविड टेस्ट करायें एवं उन्हें आईसोलेट करें, ताकि जिले में कोविड का संक्रमण न फैले। वैक्सीनेशन से छूटे सभी वर्करों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। कोविड के समय उद्योगों द्वारा जिले में दिए गए अच्छे सहयोग के लिये कलेक्टर ने उपस्थित सभी उद्योग प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

देशभर में लगी 38.96 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज

Next Post

डिमांड अनुसार स्व-सहायता समूहों से टाईअप करें उद्योग-कलेक्टर श्री भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
Next Post

डिमांड अनुसार स्व-सहायता समूहों से टाईअप करें उद्योग-कलेक्टर श्री भीम सिंह

डिमांड अनुसार स्व-सहायता समूहों से टाईअप करें उद्योग-कलेक्टर श्री भीम सिंह

डिमांड अनुसार स्व-सहायता समूहों से टाईअप करें उद्योग-कलेक्टर श्री भीम सिंह

जिले की 26 निजी पैथालॉजी लैब की हुई जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In