पालतू कुत्ते के बच्चें को काट लेने के कारण दो महिलाओं में जोरदार विवाद हो गया। विवाद में दो महिलाओं ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दांत से काटकर महिला को चोट पहुंचाई। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांई नगर नगरपारा उरला निवासी राजकुमार मरावी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को सांई नगर में प्रार्थी के बेटे को पूनम सिंह और आरती के पालतू कुत्ते ने काट लिया। इस पर प्रार्थी की पत्नी कुत्ते को बांधकर रखने की सलाह दी जिस पर दोनों महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी की पत्नी को दांत से काटकर चोट पहुंचाई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।








