• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, September 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

धरमजयगढ़ परियोजना सलाहकार मण्डल की बैठक में 7.22 करोड़ के कार्यों का हुआ अनुमोदन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
14th March 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement


7 विकासखण्डों के 230 ग्रामों के 22550 हितग्राही होंगे लाभान्वित
परियोजना सलाहकार मण्डल के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा विधायक चक्रधर सिंह सिदार रहे मौजूद


रायगढ़—–एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना धरमजयगढ़ के परियोजना सलाहकार मण्डल की बैठक गत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परियोजना सलाहकार मण्डल अध्यक्ष व धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल भी मौजूद रहे।
बैठक में परियोजना अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों के विकास हेतु स्वीकृत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया ने विभागों द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस परियोजना अंतर्गत योजनाओं का निर्माण कृषि तथा ग्रामीण आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण क्षेत्र विकास को केन्द्र में रखकर की जानी चाहिए तथा पिछड़े इलाकों में जमीनी स्तर तक इसका लाभ पहुंचना सुनिश्चित हो, जिससे कि योजनाएं सार्थक सिद्ध हो सके।
उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों में आश्रम शाला तथा छात्रावासों में शुद्ध पेयजल व सोलर लाईट की व्यवस्था तथा लाईब्रेरी निर्माण, कन्या छात्रावासों में बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन, स्वास्थ्य सेवा अंतर्गत सिकल सेल के बेहतर इलाज को प्राथमिकता दें। उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तावित मुनगा, टमाटर, आलू की खाद्य प्रसंस्करण प्लांट तथा कृषि विभाग द्वारा नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी अंतर्गत कृषि प्रणाली के पुनरूद्धार की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही रेशम आधारित आजीविका अंतर्गत कोसा धागा निर्माण कार्य को एनआरएलएम से जोड़ते हुए कार्य के लिए महिला स्व-सहायता समूहों के चयन के निर्देश भी दिए। सिकल सेल की जांच व इलाज के लिए आवश्यक दवाई तथा मशीनों का प्रबंध करने के लिए सी एम एच ओ को भी निर्देशित किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2019-20 में परियोजना के अंतर्गत कुल राशि 7 करोड़ 22 लाख 17 हजार 600 रुपए के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। जिससे 7 विकासखण्डों धरमजयगढ़ क्लस्टर-1, धरमजयगढ़ क्लस्टर-2, लैलूंगा, तमनार, खरसिया, घरघोड़ा तथा पत्थलगांव के 230 ग्रामों के 9645 पुरूष तथा 12905 महिलाओं सहित कुल 22550 हितग्राही लाभान्वित होंगे। परियोजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्लांट, रेशम व कोसा धागा निर्माण, बाल्य कुपोषण रोकथाम, कृषि प्रणाली विकास, सोलर पम्प स्थापना, स्कूलों में कम्प्यूटर, आश्रम शाला व छात्रावासों में शुद्ध पेयजल, लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लास, सेनेटरी नेपकिन प्रदाय कार्यक्रम, सिकल सेल तथा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में एनिमल बाईट का इलाज, लाख उत्पादन आदि कार्य किए जायेंगे। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसियों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार वर्ष 2020-21 हेतु कार्ययोजना का अनुमोदन तथा विशेष केन्द्रीय सहायता के अनुच्छेद 275 (1) एवं केन्द्रीय क्षेत्रीय योजनान्तर्गत विगत वर्ष के स्वीकृत कार्यों में से अपूर्ण कार्यों की एजेंसीवार समीक्षा कर कार्य की पूर्णता के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी, जिला शिक्षा अधिकारी मनीन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चीन से जिले में वापस आये नागरिकों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया.

Next Post

कोरोना वायरस के एतिहातन, जिला प्रशासन हुआ मुस्तैद

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

कोरोना वायरस के एतिहातन, जिला प्रशासन हुआ मुस्तैद

भगवान भरोसे चलने वाले देश के लोगो का कोरोना कुछ नही बिगाड़ सकता.

कोतरारोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा भी हुवे प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In