• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, July 30, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

9 फ्लोराईड निवारण संयंत्र स्थापना कार्य भी है प्रगतिरत2021 में 1 लाख 43…. हजार 575 घरों में नल कनेक्शन पहुंचाने का है लक्ष्य…हर घर नल से जल पहुॅचाने तीव्र गति से चल रहा जल जीवन मिशन का कार्य….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

जल जीवन मिशन में 318 करोड़ के कार्यों को मिल चुकी है स्वीकृति, काम जारी

टूटी कलम रायगढ़ जल जीवन मिशन का लक्ष्य वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलु नल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। जल जीवन मिशन अंतर्गत रायगढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 01 लाख 43 हजार 575 घरों में घरेलु नल कनेक्शन प्रदाय किये जाने का लक्ष्य है। इस हेतु वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2021-22 अनुमानित लागत 579.40 करोड़ रुपये तैयार की गई है। वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत 254 रेट्रोफिटिंग योजना में 84 हजार 730 घरेलु नल कनेक्शन एवं 348 नवीन सिंगल विलेज योजनाओं में 58 हजार 845 घरेलु नल कनेक्शन दिया जाना प्रस्तावित है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर भीम सिंह एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन रायगढ़ के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन का कार्य तीव्र गति से प्रगतिरत है। अद्यतन रायगढ़ जिले में 234 रेट्रोफिटिंग, 90 सिंगल विलेज एवं 270 सोलर आधारित मिनी नल-जल योजनाओं में कुल 95 हजार 877 एफएचटीसी प्रदान किये जाने हेतु कुल राशि 318.92 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त हुई है। जिसमें से 65 रेट्रोफिटिंग, 50 सिंगल विलेज एवं 112 सोलर आधारित मिनी नलजल योजनाओं में कुल 36 हजार 55 एफएचटीसी हेतु कार्यादेश जारी कर दिया गया है। जिले के सभी विकासखण्डो में जल जीवन मिशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। साथ ही फ्लोराईड आधिक्य से प्रभावित 9 बसाहटों में 9 फ्लोराईड निवारण संयंत्र स्थापना कार्य भी प्रगतिरत है। सतही स्त्रोत पर आधारित 06 समूह जल प्रदाय योजनाओं में सम्मिलित सभी 390 ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं 133 ग्रामों हेतु डी.पी.आर. निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रायगढ़ जिले में जल जीवन मिशन की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही कार्य करते हुए जिले ने माह मई, जून एवं जुलाई का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। अद्यतन में कुल 2432 एफएचटीसी प्रदाय किया जा चुका है।
ईई पीएचई संजय सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में परिवार स्तर पर सेवा उपलब्ध कराने, अर्थात नियमित आधार पर पर्याप्त मात्रा (55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) और निर्धारित गुणवत्ता वाली जल आपूर्ति पर बल दिया गया है। 1 अप्रैल 2020 की स्थिति में रायगढ़ जिले में कुल 3 लाख 35 हजार 300 घर है जिसमें से 22 हजार 483 घरों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है। वर्ष 2024 तक शेष 3 लाख 12 हजार 817 घरों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय करने हेतु जिला कार्ययोजना अनुमानित लागत 1746.13 करोड़ रुपये तैयार की गई है। जिला रायगढ़ के सभी 1407 ग्रामों को 03 समूह में बाटा गया है। पूर्ण एवं प्रगतिरत योजना वाले 254 ग्रामों को पहले समूह में रखा गया है जिसके लिए रेट्रोफिटिंग कार्य प्रस्तावित किया गया है। दूसरे समूह के 763 ग्रामों में एकल ग्राम की योजना प्रस्तावित किया गया है जहां पर गुणवत्ता युक्त पेयजल स्त्रोत उपलब्ध है। तीसरे समूह में ऐसे 390 ग्राम जहां पर पर्याप्त पेयजल स्त्रोत उपलब्ध नही है अथवा पेयजल गुणवत्ता प्रभावित है, वहां पर सतही स्त्रोत पर आधारित 06 समूह नलजल प्रदाय योजना प्रस्तावित किया गया है। टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

सरकारी जमीन को बेच कर खा गई मैना बाई ले रही सहानुभूति का सहारा

Next Post

ए टी एम में लगी आग से जल गए लाखो रुपये….. कौन करेगा लाखो रुपयों के नुकसान की भरपाई….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

अघोर गुरुपीठ ब्रह्म निष्ठालय बनोर में मनाया जाएगा 29 तारीख को गुरु पूर्णिमा महापर्व ™️ तैयारियां जोर-जोर से शुरू हुई ™️ विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनकर तैयार ™️ श्रमदान 28 को होगा ™️

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

थानेदार प्रशांत राव की सटीक विवेचना ™️ आरोपी को आजीवन कारावास ™️ एक लाख रुपए की क्षतिपूर्ति की सजा मुक़र्रर ™️

24th July 2026
Next Post

ए टी एम में लगी आग से जल गए लाखो रुपये..... कौन करेगा लाखो रुपयों के नुकसान की भरपाई....

वकील की बीबी को डाक्टर ले भागा.... दुसरो को न्याय दिलवाने वाले की रिपोर्ट तक दर्ज नही कर रही है पुलिस

शाबास रायगढ़---- भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In