• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, September 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है… चुप क्यूँ है संसार….करेंट लगाकर दंतैल हाथी की हत्या कर दी गई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बढ़ते हाथी की संख्या को लेकर राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस योजना नही बनाने से लगातार हाथी प्रभावित इलाकों में हाथियों तथा ग्रामीणों के बीच संघर्ष की स्थिति बढ़ते जा रही है। बीते तीन सालों में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में  जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है। जिनमें सर्वाधिक आंकड़े धरमजयगढ़ के हैं जहां हर दो माह के भीतर एक या दो जंगली हाथी खेतों के किनारे बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से बेमौत मर रहे हैं। बावजूद इसके जिले के वनमंडलाधिकारी और राज्य सरकार केवल कागजों में ही योजना बनाकर बढ़ती मौतों का आंकड़ा रिकार्ड में चढ़ा रहे हैं। टूटी कलम समाचार

आज फिर सुबह रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई और बीते एक महीने के भीतर इस वनमंडल में जंगली हाथी की यह तीसरी मौत है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल रेंज के ग्राम पोटिया स्थित एक खेत में जंगली हाथी का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत करंट से होना बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। टूटी कलम समाचार

लगातार बढ़ रहा हाथियों का इंसानों से संघर्ष
धरमजयगढ़ क्षेत्र में क्षेत्र में हाथियों और ग्रामीणों के बीच पिछले कई सालों से संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में कभी हाथी तो कभी इंसान की जान जा रही है। इस छेत्र के ग्रामीण अपनी फसल को हाथी से बचाने खेत के किनारे करंट प्रवाहित तार लगाते हैं जिससे छोटे मोटे जंगली जानवरों के अलावा हाथी इसके संपर्क में आते हैं और उनकी मौत हो जाती है। हालांकि हाथी की मौत के बाद वन विभाग की टीम संबंधित किसान पर कार्रवाई करके अपनी खानापूर्ति करती है लेकिन खेतों के किनारे अवैध करंट बिछाकर जंगली जानवरों की बढ़ती मौतों के मामलों में न तो वन विभाग गंभीर है और न ही राज्य सरकार। होना यह चाहिए कि ग्रामीणों को सीधे करंट प्रवाहित तार खेतों के किनारे बिछाने की अनुमति जब मिलती ही नही है तो अवैध विद्युत कनेक्शन लेने वाले किसानों पर कार्रवाई क्यों नही होती है। टूटी कलम समाचार

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में हाथियों के हमले से 204 लोगों की मौत, 49 हाथी भी मारे गए या मार डाले गए
छत्तीसगढ़ के रायगढ़, धरमजयगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा सहित अन्य जिलों में पिछले तीन सालों में हाथियों के हमले में कुल 204 लोग मारे गए और इस दौरान 49 हाथियों की मौत हो गई। सरकार ने सोमवार को एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। विधानसभा में भी सरकार से विधायक धर्मजीत सिंह ने यह लिखित सवाल पूछा था जिसके जवाब में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि 2018,2019 और 2020 में  हाथियों के हमले में 207 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़ा सरकारी रिकार्ड में दर्ज है और निजी आंकड़ो पर गौर करें तो यह संख्या और बढ़ सकती है। बावजूद इसके राज्य सरकार जंगली हाथियों के कारीडोर बनाने के लिए कोई बड़ी पहल नही कर रही है वहीं दूसरी ओर ओड़िसा,आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में बढ़ते उद्योगों के कारण से कट रहे जंगल भी हाथियों के उत्पात का एक बडा कारण है। टूटी कलम समाचार

बताया जाता है आज सुबह एक खेत किनारे जंगल मे नर हांथी की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने दी। प्रथम दृष्टया हाथी के मौत करंट से होना जाहिर हो रहा है। बताया जाता है कि फसल की रखवाली के लिए खेत किनारे फेंसिंग कियेजाने की बात सामने आ रही है। टूटी कलम समाचार

धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत पोटिया गांव के धुरसा जंगल में सूचना के बाद वन अमला मौके पर पहुंची है। कुछ देर में डॉक्टर बुलाकर हाथी का पोस्टमॉर्टेम किया जाएगा इसके बाद ही उसके मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

अजी हमसे बचकर कहां जाओगे…. जहां जाओगे हमें पाओगे….10 लाख रुपये से ऊपर के मूल्य का गांजा पकड़ा रायगढ़ पुलिस ने….

Next Post

रायगढ़,जांजगीर जिले की कई राइसमिलो का कनेक्श हो सकता है पी डी एस चावल घोटाले मे

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या ™️ पद्मश्री पंडित सुरेंद्र शर्मा सहित दिग्गज कवि करेंगे काव्य पाठ ™️ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जानकारी साझा की ™️

9th September 2026
टूटी कलम विशेष

ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त ™️ अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अन्य जगह कृषि भूमि दी गई ™️

9th September 2026
टूटी कलम विशेष

ब्राह्मण सेवा संघ के पंडाल पहुंचे गुरपाल भल्ला ™️ बांटे खिचड़ी प्रसाद ™️

6th September 2026
Next Post

रायगढ़,जांजगीर जिले की कई राइसमिलो का कनेक्श हो सकता है पी डी एस चावल घोटाले मे

Big Breking : सारंगढ के श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई सेंधमारी को लेकर पुलिस ने की पतासाजी तेज

बद्रीनारायण मीणा (I P S) जांजगीर -चाम्पा जिले के पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In