• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, February 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

अजी हमसे बचकर कहां जाओगे…. जहां जाओगे हमें पाओगे….10 लाख रुपये से ऊपर के मूल्य का गांजा पकड़ा रायगढ़ पुलिस ने….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

◾पुलिस अधीक्षक की बिछाई फील्डिंग रंग लाने लगी है◾आवक गांजे के वजन में हो रहा इजाफा पूर्व की व्यवस्था की पोल खोल रहा है◾ वी आई पी तरीके से लाया जा रहा गांजा सरहद उस पार से◾03 आरोपियों से 51 किलो गांजा, 02 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल जप्त किये गए◾जप्त गांजे का बाजार मूल्य 10 लाख से ऊपर है◾

पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के आदेशो का पालन कर रहे सरिया टीआई विवेक पाटले एवं हमराह स्टाफ ने कल *दिनांक 21/08/2021 की शाम* मुखबिर की सूचना पर बोरिदा बेरियर में ओड़िसा से मोटर सायकल पर गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया। जांच करने पर उनके पास से 51 किलो गांजा बरामद हुआ खास बात यह है कि पुलिस की ओड़िसा बार्डर पर बढाई गई चौकसी को देखते हुये गांजा तस्करों के आगे एक मोटर सायकल पर उनका एक साथी पुलिस की जांच पड़ताल एवं नाकेबंदी के संकेत अपने पीछे अन्य बाइक में सवार दोनों साथियों को लगातार संकेत दे रहा था। बावजूद सरिया पुलिस की सूझबूझ से दोनों आरोपी पकड़े गये। जिन पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है । जानकारी के अनुसार दिनांक 21/08/2021 के दोपहर थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को *एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल* पर दो लड़के उड़ीसा के गढियापाली से गांजा लेकर निकले हैं जिनके साथ *एक नीले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल* पर एक लड़का पायलटिंग करता चक रहा है। तीनों के जल्द ही सरिया से पार होने की कोशिश की सूचना मिली । सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक पाटले तत्काल अलग-अलग स्थान पर स्टाफ को निगाह जमाये रखने निर्देशित कर स्वयं हमराह स्टाफ के साथ बोरिदा बेरियर नाकेबंदी के लिये रवाना हुये । देर शाम करीब 18.45 बजे नीले रंग की मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स में एक युवक ओडिसा की ओर से आया जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम *किशोर सा* बताया । उसके पीछे थोड़ी ही देर में *दो युवक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल* में आए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोका गया, बाइक चला रहा युवक अपना नाम *शैलेंद्र महानंदा तथा पीछे बैठा युवक ज्योतिरानंद छत्रिया* नाम बताया। पुलिस टीम उन्हें चेकिंग के कारण बताते हुये उनकी तलाशी लिया गया । काले रंग की पैशन प्रो के दोनों ओर दो झोला एवं चालक और पीछे बैठे युवक के बीच रखा थैला में गांजा मिला, कड़ी पूछताछ में पता चला कि उसका साथी नीले रंग की मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स में किशोर सा पॉयलेटिंग करते हुये आया है। तीनों आरोपी अवैध रूप से बिक्री के लिए उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे, आरोपी 1- ज्योतिरानंद छत्रिया पिता नरसिंह छत्रिया उम्र 34 वर्ष निवासी पतीत बावनपारा तुसूरा थाना तुसूरा जिला बालांगीर (ओडिशा) 2- किशोर सा पिता बलराम सा उम्र 32 वर्ष साकिन कटापाली पोस्ट महलोई थाना तुसूरा जिला बालांगीर (ओडिशा) 3- शैलेन्द्र महानंदा पिता बंशी महानंदा उम्र 30 वर्ष साकिन तुसूरा थाना तुसूरा जिला बालांगीर (ओडिशा) के रहने वाले बताये । पुलिस टीम द्वारा आरोपी ज्योतियानंद छत्रिया एवं शैलेन्द्र महानंदा के कब्जे से *51 किलो गांजा कीमती 10,20,000 रूपये, एक ओप्पो मोबाइल* एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल *पैशन प्रो OD 03 C-7624 कीमत 30 हजार रूपये* तथा आरोपी किशोर सा जो पायलेटिंग करते दोनों को ला रहा था उससे *नई मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स OD 03 S-9265 कीमती 70 हजार रूपये एवं एक सैमसंग मोबाइल* जप्त किया गया है । आरोपियों से जप्त मादक पदार्थ एवं मशरूका की कुल कीमत करीब 11,50,000 रुपए है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सरिया में NDPS Act की कार्रवाई किया गया है । तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा जा रहा है । निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में *माह अगस्त 2021 में सरिया पुलिस द्वारा 06 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के साथ ही 10 आबकारी एक्ट की कार्यवाही* कर भारी मात्रा में महुआ शराब जप्त किए गए हैं। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं सुपरविजन अधिकारी एएसपी गरिमा द्विवेदी के दिशा निर्देशन पर निरीक्षक विवेक पटले अपनी टीम के आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, महादेव बंजारा, सत्यम मंडलोई, सिया राम कोरस, दिलीप सा, सुरेन्द भगत के साथ सम्पूर्ण कार्रवाई की गई है । टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

सुलगने लगी है चिंगारी—-एस-बी-बी जिले के नाम की मांग— जायज भी है और मांगना हक अधिकार भी है—–

Next Post

एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है… चुप क्यूँ है संसार….करेंट लगाकर दंतैल हाथी की हत्या कर दी गई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली अपराधिक बैठक ™️ शराब, कबाड़, जुआ, सट्टा,देह व्यवसाय पर निरंतर कार्रवाई करने के आदेश ™️ ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर सभी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए ™️

19th February 2026
टूटी कलम विशेष

साइबर ठगी का शिकार कम पढ़े लिखे या अधिक पढ़े लिखे लोग बनते हैं ™️ जीवन भर इधर-उधर से कमाकर पूरी रकम ठगो को सौंप दी जाती है ™️

19th February 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति देखने के लिए समाचार को लिंक करें ™️ पुलिस, जनसंपर्क, नगर निगम, समाजसेवी,राजनीतिक, उद्योगो आदि सभी की प्रेस विज्ञप्तियां झपट्टा मार कर अपना बना ली जाती है ™️

19th February 2026
टूटी कलम विशेष

सरकार ने अब अति कर दी है ™️ होली के दिन शराब दुकाने खुली रहेगी ™️ कांग्रेस की चुप्पी समझ से परे है ™️ विवाद होने की स्थिति में पुलिस क्यों करेगी कार्रवाई ™️

18th February 2026
टूटी कलम विशेष

तमाम अटकलें पर विराम एवं सबके मुंह बंद करते हुए ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कोई समझौता नहीं का संदेश दे दिया ™️ किसी भी तरह के दबाव में रायगढ़ पुलिस काम नहीं करेगी… शशि मोहन सिंह ™️

17th February 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस के पास पुलिस की शिकायत करने पहुंचे लोग  बैरंग वापस लौटे ™️ सटोरिया के शुभचिंतकों में निराशा ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी की खरी खरी ™️

16th February 2026
Next Post

एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है... चुप क्यूँ है संसार....करेंट लगाकर दंतैल हाथी की हत्या कर दी गई

रायगढ़,जांजगीर जिले की कई राइसमिलो का कनेक्श हो सकता है पी डी एस चावल घोटाले मे

Big Breking : सारंगढ के श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई सेंधमारी को लेकर पुलिस ने की पतासाजी तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In