
टूटी कलम रायगढ़….पुलिस कप्तान के आदेशों पर अमल नही हो रहा है। चंद दिनों पहले ही नशेड़ियों एवँ घुमंतू किस्म के आदमियों पर लगाम कसने के आदेश जारी किए गए थे। मगर यह परिलक्षित हो रहा है कि नशे के काम आने वाले सुलेशनो कि बिक्री खुले आम की जा रही है।लालची किस्म के दुकानदार अपने कुछ फायदे के लिए युवा पीढ़ी को गर्त में धकेलने से बाज नही आ रहे है। सुलेशन का सेवन कर युवक उन्मादी बन जाते है। वे किस तरह की हरकत करते है। उससे वे स्वयं अंजान रहते है। टूटी कलम समाचार

भरी चौक पर पिस्टल लहराकर भय का माहौल उतपन्न किया जा रहा था…आज शाम 7 बजे रामनिवास टाकीज चौक पर न जाने कहाँ से एक युवक हाँथ में पिस्टल थामे पहुंच गया। जो आने जाने वाले ग्रामीणों पर पिस्टल तानकर भय का वातावरण निर्मित कर रहा था। जो जानकार लोग है। वे समझ गए कि युवक सुलेशन की मस्ती में चूर है एवं हांथो में जो पिस्टल है। वह दरसल बच्चों के खेलने वाली बंदूक है।लेकिन इससे संज्ञान लेना होगा कि जो हाँथ आज नकली पिस्टल थामे है वे कल असली पिस्टल भी थाम सकते है। टूटी कलम समाचार







