पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई के लिए राजकुमार मिंज (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात) पुष्पेंद्र बघेल उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चालकों की चेकिंग के लिये घेराबंदी की गई उक्त कार्यवाही के दौरान 08 वाहन चालकों को शराब सेवन कर वाहन चालन करते पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई. जिन्हें कल न्यायालय के समक्ष प्रकरण तैयार कर पेश किया जावेगा।।
विशेष अभियान कार्यवाही में थाना यातायात से निरीक्षक बोनीफास एक्का उप निरीक्षक गोवर्धन मांझी सहायक उपनिरीक्षक पूरन सिंह सिदार, माइकल तिर्की एवं थाना स्टाफ यातायात रायगढ़ उपस्थित रहे।






