• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, September 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

होटलों,मैरिज गार्डनो,वेंकट हालो में नही होगी शादियां

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th March 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

शासन के निर्देश पर जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में धारा 144 लागू
राज्य शासन के निर्देश पर उठाये गये विभिन्न एहतियाती कदम
दैनिक जरूरत की चीजों के दुकान रहेंगे खुले
अफवाहों से दूर रहने की लोगों से अपील  
रायगढ़—-जिला कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम व बचाव के संबंध में राज्य शासन से मिले निर्देशानुसार जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी मौजूद रहे।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कहा कि रायगढ़ जिले के नगर निगम तथा नगरीय निकाय क्षेत्र में 30 कि.मी.की परिधि तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अंतर्राज्जीय बस परिवहन सेवा को बंद कर दिया गया है एवं राज्य के अंतर्गत उन्हीं बसों के परिचालन को अनुमति दी गई है, जो शासन के निर्देशानुसार बसों को नियमित रूप से डिसइन्फेक्ट करते हुए साफ-सफाई बनाये रखेंगे। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों के परिवहन की मनाही है। सिनेमा, शॉपिंग माल, डिपार्टमेन्टल स्टोर, सुपर मार्केट, चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तुओं के विक्रय हेतु लगने वाले स्थायी ठेले, गुमटियों को आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश है। नगरीय क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों व छात्रों को उपलब्ध कराये जाने वाले पीजी को भी खाली कराने के निर्देश है। छात्रावास व पीजी संचालकों को नये छात्रों को नहीं रखना है। यदि कोई छात्र किसी कारणवश छात्रावास या पीजी खाली नहीं कर पाता है तो उसे बाहर आना-जाना, घूमना-फिरना कम से कम करना होगा जिससे संक्रमण का खतरा न हो। उन्होंने यह भी बताया कि रैली, धरना, प्रदर्शन, जुलूस को 5 अप्रैल 2020 तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जनदर्शन कार्यक्रम भी स्थगित रहेगा।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, इस स्थिति से निपटने प्रशासन की पूरी तैयारी है। यह सारे कदम एहतियातन उठाये जा रहे है, जिससे लोगों का विचरण कम से कम हो और संक्रमण का खतरा भी कम किया जा सके। इस कड़ी में रोजमर्रा की जरूरत की सारी दुकाने पूर्ववत चलती रहेंगी। राशन, दवाईयों के लिए काऊंटर वाली दुकानें खुली रहेंगी। जहां अधिक भीड़ इकट्ठी हो सकती है ऐसे स्थानों का संचालन बंद किया जा रहा है। इतवारी बाजार को आगामी आदेश तक बंद किया जा रहा है, सब्जियां संजय मार्केट से खरीदी जा सकती है। जिन भी परिवार में शादियां है उनसे गुजारिश है कि संभव हो तो शादियां आगे बढ़ा दें और संभव न हो तो परिवार के करीबी 10 से 20 लोगों के साथ ही शादी संपन्न करायें। इस संबंध में मैरीज गार्डन व हाल संचालकों को भी निर्देश जारी किया जा रहा है। साथ ही सभी लोगों से यह भी आग्रह है कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार 01 जनवरी 2020 के बाद विदेश की यात्रा कर लौटा है तो उसकी जानकारी अनिवार्यत: कलेक्ट्रेट, सीएमएचओ तथा थाने में देवें। जिससे यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो तो उसको बेहतर इलाज उपलब्ध कराते हुए अन्य लोगों में संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
रायगढ़ जिले में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। फिर भी कोविड-19 (कोरोना वायरस)से उत्पन्न इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सजग है। लोगों के जांच व इलाज के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए है। संदिग्धों के लिए क्वारेंटीन तथा पाजीटिव के लिए आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। मातृ एवं शिशु अस्पताल, अपेक्स, जिंदल, अशर्फी देवी, मेट्रो में आइसोलेशन वार्ड बनाये गये है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने लोगों से अपील की है कि डरे, घबराये नहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुसार जीवन शैली अपनाते हुए संयम व धैर्य से काम लें। सोशल मीडिया व्हाट्सअप अथवा किसी भी माध्यम से अफवाहों पर ध्यान न दें और खुद अफवाह न फैलायें। कोरोना के संबंध में वास्तविक स्थिति व निर्देश समय-समय पर शासन के द्वारा जारी किए जायेंगे।  

ShareSendTweet
Previous Post

पड़ोसी राज्य ओड़िसा में कोरोना के प्रति बरती जा रही सक्रियता

Next Post

रेशम विभाग में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्रियों के लिए 25 मार्च तक निविदा आमंत्रित

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

रेशम विभाग में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्रियों के लिए 25 मार्च तक निविदा आमंत्रित

जिंदल उद्योग कोरोना वायरस को लेकर हुआ सचेत

कोरोना के फैलाव वाले समाचारों पर हो रही मॉनिटरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In