• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कानून व्यवस्था बनाये रखने जिम्मेवारी केवल पुलिस की ही नही होती….कलेक्टर्स को भी जिला दंडाधिकारी की भूमिका में आना होगा… भूपेश बघेल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd October 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम◾डॉट कॉम◾ टूटी कलम का बारम्बार इस विषय पर समाचार लिखना मुख्यमंत्री के पास पहुंचा.करीब 9 घंटे तक चली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश भर के कलेक्टर्स को साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। प्रशासनिक तंत्र को भी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। अफवाहों को रोकना होगा ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश सफल न होने पाए। बताया जा रहा है, गुरुवार की समीक्षा के बाद कुछ जिलों के कलेक्टर्स को बदला भी जा सकता है। टूटी कलम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रशासन की सजगता से ही कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो सकती है। संचार क्रांति के दौर में एक स्थान की घटना का असर पूरे प्रदेश और देश में होता है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बहुत अधिक है। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा- आज के दौर में सूचना ही शक्ति है। ऐसे में सोशल मीडिया की निगरानी जरूरी है। जिला प्रशासन का सूचना तंत्र बहुत मजबूत किया जाना जरूरी है। सोशल मीडिया पर चल रहे गलत तथ्यों का तुरंत काउंटर करना होगा ताकि आम लोगों को तुरंत ही वस्तुस्थिति की जानकारी हो जाए। अफवाह न फैले। टूटी कलम

मुख्यमंत्री ने दो टूक कह दिया, विरोध प्रदर्शन से मुझे परहेज नहीं है। लेकिन योजनाबद्ध रूप से माहौल बिगाड़ने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाना है। उन्होंने कहा, हर हाल में सौहार्द्र का वातावरण बना रहना चाहिए। बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रायोजित तरीके से कुछ जगहों पर माहौल खराब करने की कोशिश हुई है। ऐसा नहीं होने देना है। कलेक्टर्स को कहा गया है कि कानून-व्यवस्था प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। टूटी कलम

गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित करने का भी टारगेट
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से आम जनता को मिल रहे लाभ को कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से परेशान कुछ लोग राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके मंसूबों को नाकाम करना होगा। टूटी कलम

ग्रामीण औद्योगिक पार्क पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा, शहरीकरण के बढ़ते दबाव और शहरों में उपलब्ध संसाधनों के सीमित होने की वजह से अर्थव्यवस्था का विकेंद्रीकरण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा, सरकार लगातार ग्राम स्तर पर आधारभूत अधोसंरचना, बेहतर स्कूल शिक्षा और आजीविका के नए साधन सृजित करने हेतु संकल्पित है। अब इस दिशा में आगे बढ़ना है इसलिए कलेक्टर ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाने हेतु कमर कस लें। टूटी कलम

चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई का हिसाब लिया
मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों पर हुई कार्रवाई का भी हिसाब लिया। एक-एक जिले में इस तरह की कार्रवाइयों की रिपोर्ट ली गई। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मिले आवेदनों का परीक्षण एवं उनके द्वारा कंपनियों में डिपॉजिट राशि का आंकलन करने भी निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर्स को चिटफंड कंपनियों के एजेंट एवं हितग्राहियों के साथ जिला स्तर पर बैठक कर चिटफंड कंपनियों की परिसम्पत्ति की जानकारी भी तैयार करने के निर्देश दिए। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

पत्रकारिता की आड़ में छेड़छाड़, स्मगलिंग, मारपीट की घटनाओं में हो रहा है इजाफा….पुलिस मीडिया,प्रेस,पत्रकार लिखे वाहनों की तस्दीक करे….

Next Post

मध्यप्रदेश के शराब,गांजा तस्कर डाल रहे है छत्तीसगढ़ की अमन,चैन,शांति पर डाका….संतोष सिंह इलेवन ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब….जुमला मय वाहन मामला 15 लाख रुपये का

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

मध्यप्रदेश के शराब,गांजा तस्कर डाल रहे है छत्तीसगढ़ की अमन,चैन,शांति पर डाका....संतोष सिंह इलेवन ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब....जुमला मय वाहन मामला 15 लाख रुपये का

Big Breking: रायपुर के महानदी भवन से निकला आदेश....राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को इधर से उधर,उधर से इधर किया गया...देखें लिस्ट👇👇👇👇

लोकतंत्र में पुलिस की स्थिति सबसे कमजोर, असहाय,निरीह,दयनीय.... गरीब की लुगाई सबकी भौजाई की तरह से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In