• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

आई जी रतन लाल डांगी ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस छात्र के अपहरणकर्ता गिरफ्तार, गांव के युवकों ने मिलकर रची थी साजिश, घूमाने के बहाने ले गए; फिर चाकू की नोक पर बना लिया था बंधक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th October 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम डॉट कॉम# ………… छात्र के अपहरणकर्ता गिरफ्तार, गांव के युवकों ने मिलकर रची थी साजिश, घूमाने के बहाने ले गए; फिर चाकू की नोक पर बना लिया था बंधक

पुलिस ने इस मामले में कुल 7 लोग को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar
अपहृत छात्र व पुलिस अफसर

बिलासपुर। छात्र के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीन आरोपी युवक अपहृत छात्र के गांव के परिचित हैं। उन्होंने फिरौती पाने की लालच में आकर छात्र का अगवा किया था और उसे चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रखा था। अपहरणकर्ता पुलिस को गुमराह करने के लिए काॉफ्रेस काल से फोन कर रहे थे। फिरौती की रकम से अपहरणकर्ताओं ने कट्टा खरीदने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने सूजबूझ के साथ अलग-अलग टीम बनाकर महज कुछ ही घंटों के भीतर नाबालिग समेत 7 अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया है। टूटी कलम

तखतपुर के रहने वाले शशिकांत पांडेय का 15 वर्षीय बेटा हिमालया पांडेय 9वीं कक्षा का छात्र है। रोज की तरह मंगलवार सुबह 10 बजे भी वह ट्यूशन पर जाने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। वह 11.30 बजे घर आ जाता था। पर मंगलवार को हिमालया शाम 4 बजे तक घर नहीं पहुंचा था। इससे परेशान परिजन ट्यूशन टीचर अरविंद तिवारी के पास पहुंचे। तब उन्होंने हिमालया के समय पर घर जाने की बात कही। इससे परिजन परेशान होने लगे। इस बीच शशिकांत के मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उनके बेटे का अपहरण करने और 10 लाख रुपए फिरौती देने की मांग की। टूटी कलम

जान से मारने की धमकी भी दी

पैसे नहीं देने पर हिमालया को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे भयभीत शशिकांत ने पुलिस को सूचना दी। छात्र के अपहरण की जानकारी SP दीपक झा को दी गई। अपहरण व फिरौती का मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। CCTV फुटेज की जांच करने के साथ ही साइबर सेल की मदद से अपहरणकर्ताओं का लोकेशन ट्रेस किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अपहृत बालक को सुरक्षित हासिल करने के साथ ही नाबालिग समेत 7 अपहरणकर्ताओं को भी पकड़ लिया। आरोपियों से फिरौती की रकम के लिए उपयोग किया गया सिम कार्ड, मोबाइल, बाइक एवं चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। टूटी कलम

निर्माणाधीन मकान में बनाया था बंधक
IG रतनलाल डांगी व SP दीपक झा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने छात्र को सकरी क्षेत्र के ग्राम सैदा में एक सूनसान जगह पर निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर रखा था। वहीं से बंधक बनाकर फिरौती की मांग की जा रही थी। जिस मोबाइल नंबर से काॉफ्रेस काल किया जा रहा था उसका लोकेशन जरहागांव क्षेत्र में मिल रहा था। ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। पुलिस ने जरहागांव के सेमरसल से जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। तब उन्होंने अपहृत बालक व अपने साथियों के बारे में जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश देकर छात्र को छुड़ाया और सभी अपहरणकर्ता भी पकड़ लिए गए। टूटी कलम

अपहृत छात्र व पुलिस अफसर

IG ने की इनाम की घोषणा
अपहरण की सूचना मिलते ही SP दीपक झा ने जिले के सभी अफसरों के साथ ही थाना प्रभारी व साइबर सेल की टीम को इस मामले की जांच कर अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान SP झा खुद तखतपुर में कैंप कर पल-पल की जानकारी लेते रहे। इस दौरान एडिशनल SP ग्रामीण रोहित झा समेत तमाम पुलिस अधिकारी जांच में जुटे रहे। इन पुलिस कर्मियों की सक्रियता को देखते हुए अब IG रतनलाल डांगी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।टूटी कलम

इसलिए चकमा खा गई थी पुलिस
दरअसल, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की पहचान व पतासाजी करने के लिए घटनास्थल के रास्तों में लगे CCTV कैमरों की जांच की। तब पुलिस को एक कैमरे में अपहृत बालक बैग लटकाकर अकेले जाते नजर आया। यही वजह है कि पुलिस भी चकमा खा गई थी। पुलिस को लग रहा था कि बालक ने खुद की अपहरण की साजिश रची होगी। पुलिस का मानना था कि अपहरणकर्ता उसे साथ लेकर जाते तब कैमरे में उनकी भी तस्वीरें आती। लेकिन, जब दो अपहरणकर्ता पकड़ाए। इसके बाद पुलिस को पूरा माजरा समझ में आया।टूटी कलम

आर्थिक स्थिति देखकर हिमालया को बनाया टारगेट
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 3 अपहरणकर्ता हिमालया के मूल गांव सेमरसल के रहने वाले हैं। उन्हें हिमालया के पिता की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी। यही वजह है कि उन्होंने अपहरण के लिए हिमालया को टारगेट किया। जिस युवक ने हिमालया की मां को फोन किया था उसकी आवाज सुनकर वह पहचान गई थी। हिमालया ने पुलिस को बताया कि उसे फोन दिलाने के बहाने गांव के तीन परिचित बाइक में बैठाकर साथ ले गए थे। थोड़ी दूर जाने के बाद 4 और युवक आए। उन्होंने चाकू दिखा कर धमकाया और उसे अपने साथ ले गए। टूटी कलम

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुंगेली के रहने वाले राममंगल यादव, सुरेंद्र रजक, घनश्याम यादव, जगदीश पटेल, कान्हा, सोमराज पटेल और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया है। राममंगल यादव, जगदीश पटेल और सोमराज पटेल मुंगेली जिले के सेमरसल गांव के रहने वाले हैं। वहीं सुरेंद्र, घनश्याम और कान्हा बिलासपुर के रहने वाले हैं। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

दीपावली,छठ पूजा,गुरूपर्व, क्रिसमस पर चलाये जाने वालों पटाकों की समय सीमा निर्धारित… पुलिस करेगी पेट्रोलिंग एवं धर पकड़

Next Post

श्री गणपति देवी-देवताओं की टीम के कप्तान माने गए है अतः इनकी पूजा के बिन सब पूजा होती है अधूरी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

वाहन से उतरकर पेशाब करना महंगा पड़ा ™️ चाबी लगी वाहन चोर ले उड़ा ™️ मगर चोर की किस्मत दगा दे गई ™️

19th March 2026
Next Post

श्री गणपति देवी-देवताओं की टीम के कप्तान माने गए है अतः इनकी पूजा के बिन सब पूजा होती है अधूरी

मर्दाना कमजोरी से न घबरायें, न छुपाएं, अपने खाने में ये चीजें शामिल करें,एक माह में ही फर्क महसूस करें

जिले भर में सबसे तेज एवँ अलर्ट टूटी कलम के मुखबीर तंत्र......कल ही मामला उजागर कर दिया गया था....कप्तान अभिषेक मीणा ने भी कर दी थी पुष्टि...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In