• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 2, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

अंतिम अवसर,अंतिम अवसर त्रिस्तरीय आम उप निर्वाचन की समय सारिणी जारी….जिला भाजपा को नाक बचाने अंतिम अवसर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th December 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़… रायगढ़ जिला के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 01, सरपंच के 14 एवं पंच के 113 रिक्त पद पर होगा उप निर्वाचन जिसे जिला भाजपा को प्रतिष्ठा का सवाल मानकर लड़ना होगा। जो शायद भाजपा की बिगड़ती छवि को सुधारने में मददगार हो सकता है। रायगढ़ निगम के 2 वार्डो एवं सारंगढ नगर पालिका के हुए चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा नेतृत्व को पूरी तरह से नाकार दिया। सांसद गोमती साय पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, ओ पी चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,गुरूपाल भल्ला,सुभाष पांडेय,आलोक सिंह,पूनम सोलंकी,दिबेश सोलंकी,मंजुल दीक्षित,ज्ञानेश्वर सिंह गौतम आदि से रुष्ट भाजपाई कार्यकर्ताओ ने मिलकर भाजपा को हरवाया गया यह जनचर्चा है। वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति के कारणों से,महिला मोर्चा,विद्यार्थी परिषद को भाव न देने के कारण भी अच्छा खासा विपरीत प्रभाव पड़ है। चुनाव के समय एन वक्त पर अध्यक्ष चुनाव छोड़कर अपने उद्योग में हुई दुर्घटना पर लीपापोती करवाने कांग्रेसी विधायक,मंत्री की शरण मे चले गए। सूत्र बतलाते है कि भाजपा प्रत्याशियों को हरवाने के लिए बड़ी प्रवीणता से रुपये मतदाताओ के घर पहुंचाए गए। टूटी कलम

आशीष ताम्रकार के जिला अध्यक्ष बनने का इंतजार कर रहा है युवा वर्ग…चुनाव में युवा नेता आशीष को शायद कोई जिम्मेवारी नही सौपी गई थी। इस वजह से युवा कार्यकर्ताओ में जोश- खरोश का अभाव दिखाई दिया। भाजपाई सूत्र बतलाते है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष की कार्यशैली से बहुत बड़ा वर्ग नाराज चल रहा है। पूर्व विधायक स्व. रोशनलाल, विजय अग्रवाल,गुरूपाल भल्ला,गिरधर गुप्ता के द्वारा की गई मेहनत ने कांग्रेस के कद्दावर नेता मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता का राजपाठ समाप्त हुआ था। विजय अग्रवाल ने कृष्ण कुमार गुप्ता को हराकर कांग्रेसी गढ़ को ध्वस्त कर दिया था तो वहीं रोशनलाल अग्रवाल ने कांग्रेस के मंत्री स्व.डॉ शक्राजीत को हराकर भाजपा के वजूद का ऐहसास करवा दिया था। आज भाजपा का इतना बुरा हाल हो चुका है कि सन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रायगढ़ जिले की 5 सीट के लिए प्रत्याशीयो को घरो से खींचकर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरवाये जायेंगे क्योंकि चुनाव हारने पर राजनैतिक उज्ज्वल भविष्य सदा के लिए भूतकाल में चला जायेगा। फिलहाल यदि भाजपा को अपनी लाज बचानी है तो अध्यक्ष पद के लिए आशीष ताम्रकार को आजमाया जा सकता है। वैसे भी वर्तमान नेतृत्व में चुनाव हारना तय है तो क्यूँ न आशीष को बागडोर सौप कर नया प्रयोग किया जाये। टूटी कलम

01 पंचायत सदस्य,14 सरपंच,पंच 113 पदों के उप चुनाव होने है। इस चुनाव में राजनीतिक दलों को बगैर चुनाव चिन्ह मिले समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़वाना होगा। रणछोड़ के लिए सबसे बेहतरीन अवसर है कि वे अपनी जिम्मेवारियों से मुक्त होकर आशीष को अवसर देकर उनकी क्षमता को भी देख लिया जाना चाहिए। प्रदेश में भूपेश बघेल का जादू चल रहा है और पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ही चुनाव जीतकर गांव की सरकार बनायेंगे। जिले के पांचों कांग्रेसी विधायक ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते है। इसलिए इनको इस चुनाव में ज्यादा ऊर्जा नही खपानी पड़ेगी । टूटी कलम

✒️ टिल्लू शर्मा रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत रायगढ़ जिले के लिए उपनिर्वाचन हेतु जिला पंचायत सदस्य के 01, सरपंच के 14, पंच के 113 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन/उप निर्वाचन हेतु छ.ग.पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 की अपेक्षा अनुसार समय-अनुसूची कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों)के आरक्षण के संंबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूचना का प्रकाशन 28 दिसम्बर 2021 को प्रात:10.30 बजे से किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 3 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच)करने की तिथि 4 जनवरी 2022 प्रात:10.30 बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे के बाद, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2022 को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद होगा। टूटी कलम
मतदान (यदि आवश्यक हो) 20 जनवरी 2022 प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, मतगणना मतदान केन्द्रों पर 20 जनवरी 2022 मतदान के तुरंत बाद, यदि आवश्यक हो तो तहसील /खण्ड मुख्यालय पर 21 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे से, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य के मामले में (खंड मुख्यालय में) 22 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से (खंड मुख्यालय में)तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में (जिला मुख्यालय में)24 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से (जिला मुख्यालय में) निर्धारित है। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

अमितेश केशरवानी की पैनी कलम से सारंगढ की कांग्रेस में जलजला आने के आसार…इतनी खरी खरी बातें लिख डाली… पढ़िये अमितेश की कड़वी सच्चाई….

Next Post

RAIGARH BREKING… नव वर्ष के आगमन की खुशियों में पड़ सकता है खलल…..जानिए कारण

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

वेदांता हादसे में क्या अनिल अग्रवाल दोषी है ? क्या छत्तीसगढ़ में प्लांट लगाकर अनिल अग्रवाल ने गलती कर दी ™️

24th April 2026
टूटी कलम विशेष

• बस्तर के बारूद पर भारी पड़ा शिक्षा का संकल्प .!

• मौत के खौफ से लड़कर ओपी चौधरी ने रचा शिक्षा का इतिहास!

“एक ‘लौह पुरुष’ की अमर गाथा”

21st April 2026
टूटी कलम विशेष

बगैर इजाजत शासकीय दस्तावेजों की फोटो खींचना पत्रकार को पड़ गया भारी ™️ अधिकारी ने बॉक्सिंग रिंग के तरह घुमा घुमा कर पत्रकार को पीटा ™️ वकील को गला पकड़कर दूर हटाया ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

कल निकलेगी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा ™️ हवन प्रसाद वितरण शोभा यात्रा के बाद होगा महा भंडारा ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
Next Post

RAIGARH BREKING... नव वर्ष के आगमन की खुशियों में पड़ सकता है खलल.....जानिए कारण

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण...सरकार जिसे चाहे उसे दे...कोटवार जीवन यापन कैसे करे बगैर कुछ करे...

कोविड़ 19 के बढ़ते संक्रमण की वजह से जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर....जिला दंडाधिकारी कलेक्टर भीम सिंह ने जारी करी गाइडलाइंस... सख्ती से पालन करना,करवाना होगा। अंदर पढ़े पूरा समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In