रायगढ़——- नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19)संक्रमण के रोकथाम हेतु पूरे विश्व में लॉक डाउन किया गया है तथा रायगढ़ जिले में धारा 144 प्रभावशील है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने शासन के ई-पास पोर्टल के द्वारा ई-पास जारी करने हेतु अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा को अधिकृत किया है तथा उनके कार्यालयीन सहयोग हेतु सहायक ग्रेड-3 विरेन्द्र कुमार राठिया को आगामी आदेश पर्यन्त तक ड्यूटी लगाई है। जिनको भी ई पास बनवाना हो वे सम्पूर्ण दस्तावेजो समेत जिला कार्यालय में सम्पर्क कर पास बनवा सकते है।