🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट रायगढ़ के निर्देषन में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अभियान चलाया गया, जिसके तहत उप निरीक्षक संजय कुमार एस, आरक्षक विजय खलखो, आरक्षक रणवीर सिंह द्वारा महापल्ली जामगा रोड़ में स्थित आदित्य कम्प्यूटर नामक दुकान के संचालक श्रीबछ गुप्ता, पिता-श्री कालिया गुप्ता, उम्र-32 वर्ष, निवासी-डूमरपाली, थाना-चक्रधरनगर, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) को 01 नग पर्सनल यूजर आई.डी.adityag2015 से बनाई गई कुल 26 नग रेल ई-टिकट (पास्ट टिकट), जिसकी कुल कीमत 24715/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया व आरोपी द्वारा उक्त रेलवे ई-टिकटों को बनाने में उपयोग में लाये गये सीपीयू , मॉनीटर, माउस एवं मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी सहित रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया एवं उसके विरूद्ध रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अपराध क्रमांक 635/2022 दिनांक 18.08.2022 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया।



