🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ आज मध्यान्ह शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को मालूम हुआ कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के बीच के मैदान में गुब्बारे फूलाए जाने वाला कार्बाइड गैस का सिलेंडर फट गया है। जिससे गुब्बारे में गैस भर रहे व्यक्ति का एक पैर कट कर अलग हो गया एवं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया दिनेश तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं जांच -विवेचना में जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन सेवा संघ के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता नटवर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित की जा रही है जिसको आकर्षक बनाने के लिए कार्बाइड गैस के गुब्बारों से नटवर हाई स्कूल को सजाया जाना था। जिसके लिए अग्रसेन सेवा समिति गुब्बारे में गैस भरने वाले को बुला कर कार्य शुरू करवाया गया। बताया जा रहा है कि खेल गतिविधियों के लिए प्रशासन ने एवं स्कूल प्रबंधन ने नटवर स्कूल के मैदान के उपयोग करने के लिए सहमति प्रदान की थी परंतु किन कारणों से कार्बाइड गैस के सिलेंडर आत्मानंद स्कूल के मैदान में किसकी सहमति से पहुंचाए गए यह गंभीर प्रश्न है। किसने स्वामी आत्मानंद स्कूल के मैदान का उपयोग खेल गतिविधियों के लिए करने के लिए दिया गया। उक्त अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कार्बाइड गैस के सिलेंडर पर पानी का छिड़काव किया गया। ऐतिहातन निगम से फायर ब्रिगेड भी आ गई थी। जिस वजह से अन्य कोई गंभीर घटना ना घट पाई। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर सिलेंडर फटा था। उस जगह से आत्मानंद स्कूल के बच्चे 15 मिनट पहले ही मध्यान भोजन कर कर गए थे। यदि उस समय सिलेंडर व्हाट्सएप दो बड़ी घटना घटने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मानवीय गलती का परिणाम है उक्त घटना…. यह वही कार्बाइड गैस है जिसका परिणाम मध्य प्रदेश के भोपाल वासी आज तक भुगत रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल की तीन तल्ला बिल्डिंग को भारी भरकम नुकसान के साथ मानवीय नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पापी पेट के खातिर गरीब गुब्बारे वाले को विश्वकर्मा जयंती के दिन गुब्बारों में गैस भरना मजबूरी के अतिरिक्त और कुछ नहीं रहा होगा परंतु उसे क्या मालूम था कि चंद रुपयों की लालच में उसका पूरा जीवन तबाही की ओर चला जाएगा। गरीब गुब्बारे वालों का इलाज का खर्चा कौन उठाएगा और उनके परिवार को पालने की जिम्मेवारियां कौन उठाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब घटना हुई तो उस वक्त अग्रसेन सेवा समिति का कोई भी सदस्य मैदान के भीतर झांकने भी नहीं गया और तेज धमाके की आवाज सुनकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता घटनास्थल की ओर दौड़ का बचाव कार्य में जुड़ गए जिनको देखकर आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच कर अपने अपने तरीके से मदद करने में लग गए किसी ने पुलिस को फोन किया तो किसी ने दमकल मंगाने के लिए फोन किया तो किसी ने जिला कलेक्टर को घटना से अवगत करवाया तो किसी ने 112 को फोन किया तो किसी ने संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया। तब जाकर जब सब पहुंचे तो घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को मेकाहारा भिजवाया गया। जिसके बाद पुलिस घटना की बारीकियों हो को खंगालने में जुट गई। उपस्थित लोगों पुलिस के अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी मानना यही है कि गलती आत्मानंद स्कूल के मैदान में कार्बाइड गैस के सिलेंडर ले जाने की अनुमति जिसने भी प्रदान की हो इस घटना का पूर्ण रूप से गुनाहगार है।










