• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, September 27, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोरोना के विरुद्ध जंग में जिंदल उद्योग निभा रहा जनता का साथ

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th April 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिल रहा जेएसपीएल का साथ0 कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ स्वयं जुटे हैं अभियान में0 प्रशासन के साथ मिलकर पहुंचाई जा रही जरूरतमंदों तक मदद0 संयंत्र में भी किए जा रहे सुरक्षा के सभी जरूरी उपायरायगढ़. कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड लगातार केंद्र और राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक हरसंभव मदद मुहैया कराने में जुटा हुआ है। कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी खुद इस दिशा में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।दुनियाभर में फैली महामारी कोविड-19 से जूझने के लिए देश एकजुटता का परिचय दे रहा है। इस कठिन दौर में जरूरतमंदों तक अधिक से अधिक सहायता पहुंचाने के लिए जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड द्वारा पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कंपनी ने जिला न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन कैबिन भी लगाया है। इस कैबिन से न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों को सैनेटाइज किया जा सकेगा। जिला प्रशासन के साथ मिलकर कंपनी शहर में एक और स्थान पर भी सैनिटाइजेशन कैबिन लगाने की तैयारी में है। जल्द ही दूसरे कैबिन की भी स्थापना होगी।लाॅकडाउन अवधि में सभी जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड जिला प्रशासन के साथ मिलकर जुटा हुआ है। जेएसपीएल संयंत्र ने दिनेश कुमार सरावगी के नेतृत्व में इस वर्ष प्रोडक्शन और डिस्पैच में नया रिकाॅर्ड बनाया है। संयंत्र के तकनीकी मोर्चे के साथ ही इस कठिन समय में श्री सरावगी सामाजिक मोर्चे पर भी सक्रिय हैं। श्री सरावगी ने बताया कि चेयरमैन नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कंपनी, अपनी ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का पूरा प्रयास कर रही है। पहले चरण में राशन और खाद्य सामग्री के वितरण के बाद जेएसपीएल ने मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन के निर्देशन में जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। रायगढ़ में कंपनी की ओर से जिला न्यायालय सहित दो स्थलों पर सैनिटाइजेशन कैबिन स्थापित किए जा रहे हैं। फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल में 113 बिस्तर कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। कोरोना वारियर्स के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ’हम इस संवेदनशील विषय पर प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं और भविष्य में भी कंपनी हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’ श्री सरावगी ने बताया कि एक दिन पहले ही संयंत्र की ओर से नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर को 15 क्विंटल चावल की अतिरिक्त खेप प्रदान की गई है। इससे पहले भी चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक आदि सामग्री जरूरतमंदों के लिए यहां पहुंचाई गई थी। जेएसपीएल फाउंडेशन की टीम ने आसपास के करीब 20 गांवों में जरूरी खाद्य सामग्री के साथ ही मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया है। साथ ही किरोड़ीमलनगर सहित आसपास के क्षेत्र में फाॅगिंग एवं सैनिटाइजेशन के काम में भी जेएसपीएल की ओर से पूरी मदद की गई है। नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर एवं अनेक ग्राम पंचायतों ने धन्यवाद पत्र के माध्यम से जेएसपीएल के योगदान पर आभार जताया है।प्लांट के सभी एंट्री गेट्स पर लगा सैनिटाइजेशन कैबिनजेएसपीएल में काम रहे कर्मचारियों एवं श्रमिकों को संक्रमण से बचाने के लिए भी सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने बताया कि संयंत्र के सभी प्रवेश द्वारों पर सैनिटाइजेशन केबिन लगा दिया गया है, ताकि आने-जाने के दौरान सभी लोग यहां सैनिटाइज हो सकें। कार्यस्थल पर भी फिजिकल डिस्टेन्सिंग के साथ हैंडवाश, साबुन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। संयंत्र के साथ ही काॅलोनी परिसर में भी सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा संयंत्र में आने-जाने वाले ट्रकों और दूसरे वाहनों को भी एंट्री गेट पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को फिजिकल डिस्टेन्सिंग सहित कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और कड़ाई से पालन के लिए निर्देशित किया गया है।

ShareSendTweet
Previous Post

बगैर मुंह ढके घर से बाहर निकलने पर भरना पड़ सकता है जुर्माना

Next Post

सोशल डिस्टेंगसिंन का बंद करो नाटक या फिर सबको एक ही लाठी से हांको

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
Next Post

सोशल डिस्टेंगसिंन का बंद करो नाटक या फिर सबको एक ही लाठी से हांको

मानव सेवा करने वाले ही लाकडाउन कि उड़ा रहे धज्जियां

हताश महिलाये विधायक निवास से बैरंग लौटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In