• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : बारिश के आते ही प्राकृतिक मेंढक और बरसात के जाते ही राजनीतिक मेंढक टर्राने लगेंगे ™️ कुछ शंकर नंदी का सहारा लेंगे ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th June 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS

🎤 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ छट्ठी, दशकर्म, पूजा-पाठ, हवन-कीर्तन, श्रद्धांजलि, खेलकूद प्रतियोगिता.. वोट की खातिर करना पड़ता है। दुश्मन को भी भाई कहना पड़ता है, दोस्ती की दुहाई देना पड़ता है, पहाड़ को राई और राई को पहाड़ करना पड़ता है। बिना बात के हँसना, हर किसी को देख कर मुस्कुराना, जिनसे मिलने से भी कभी कतराते थे उनसे संबंधों की दुहाई देना पड़ता है..चुनाव है साहब..बेनाम से माननीय बनने की चाह में चीथड़ों से गले लगना.. और पत्तल में सूखी रोटी भी खाना पड़ता है।


जैसे बारिश नजदीक आते ही मेंढक टर्राने लगते हैं, ठीक वैसे ही चुनाव नजदीक आते ही कुछ धनाड्य उद्योगपति, ठेकेदार, तथाकथित समाजसेवी जो कि किसी के कटे में कभी पेशाब न करे (एक प्रचलित कहावत या लोकोक्ति) टाइप के महानुभाव अचानक सक्रिय हो जाते हैं। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर अपने व्यवसाय से अकूत दौलत कमाने के पश्चात राजनीतिक महत्वाकांक्षा पाले ये छपास रोगी चरण भाट छाप कलमकारों के सामने बोटी फेंककर अपना गुणगान बखान करवा या सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के सामने ये सिद्ध करने में लग जाते हैं कि ये ही उनके सच्चे हितैषी हैं। इनसे बड़ा परोपकारी, समाजसेवी, सुख-दुख का सच्चा साथी कोई है ही नहीं।


दरअसल अपने व्यापार के विस्तार और अथाह दौलत हासिल करने की लालसा में बाबू से लेकर नेता, मंत्रियों और अफसरान तक नजराना पहुँचा-पहुँचा कर काम हासिल भी कर लेते हैं, और बड़े का तमगा हासिल होते ही इनके आसपास चरण चाटुकारों की फौज इकट्ठी हो जाती है जो फेंके जाने वाली बोटी लपकने की चाह में महिमामंडन कर इनके समक्ष सपनों का मायाजाल बुन-बुन कर इन्हें इनके ही विराट स्वरूप का दर्शन करा देते हैं, और इस माया के वशीभूत होकर ये परोपकार, जन सरोकार जैसे दिखावे कर अपने आपको प्रख्यात समाजसेवी, धर्मपरायण जैसे तमगे दिलवा राजनैतिक दलों से टिकट पाने की लालसा में नेताओं की परिक्रमा करने में जुट जाते हैं।


जिधर दम उधर हम की तर्ज पर चलने वाला ये वर्ग किसी एक का नहीं होता, सत्ता परिवर्तन होते ही ये गिरगिट की भाँति सामने वाले के रंग में रंग जाते हैं। दरअसल इन्हें ये भ्रम होता है कि ये अपनी दौलत के दम पर टिकट हासिल कर नोटों की हरियाली से जनता को रिझाने में कामयाब हो जाएंगे। राजनीतिक दलों को भी वक्ति जरूरत की पूर्ति के लिये ऐसे लोगों की बहुत आवश्यकता होती है। इन्हें भ्रम में उलझाये रख भरपूर दोहन कर काम निकल जाने पर “अगले बार” का हवाला दे पीठ थपथपा इनके अरमानों पर बड़ी बेदर्दी से पानी फेर दिया जाता है।

“दरअसल ऐसे लोगों के लिये न तो कार्यकर्ताओं के और न ही आम जनता के मन में इज्जत होती है। सबको पता होता है कि महज चुनावी साल नहीं बल्कि हर वक्त जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जो व्यक्ति मुखर होता है, सरकारी योजनाओं, जनता के अधिकारों को लेकर सड़क पर लड़ाई लड़ता है, पार्टी और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाता है और आमजन को सहज उपलब्ध होता है वही जनप्रतिनिधि बनने के काबिल होता है।”

आलीशान घरों, एसी गाड़ियों वाले सुविधाभोगी जनता का मर्म क्या समझें, छप्पनभोग खाने वाले भूख और गरीबी क्या जाने, बल्कि इन सब के पीछे असल कारण कुर्सी की ताकत का इस्तेमाल कर अपने व्यापार व्यवसाय का विस्तार और बेहिसाब दौलत कमाना ही रहता है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RIGArH : खबर का असर हुआ ™️ कार्मेल स्कूल से ढिमरापुर चौक तक बने डिवाइडरो की मरम्मत शुरू की गई ™️ जिंदल प्रशासन नगर पालिका निगम रायगढ़ को साधुवाद ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : दुनिया भारत में विश्वाश करती है,विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को अपने प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी पर-फग्गन सिंह कुलस्ते™️ सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित है मोदी सरकार ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

वाहन से उतरकर पेशाब करना महंगा पड़ा ™️ चाबी लगी वाहन चोर ले उड़ा ™️ मगर चोर की किस्मत दगा दे गई ™️

19th March 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : दुनिया भारत में विश्वाश करती है,विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को अपने प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी पर-फग्गन सिंह कुलस्ते™️ सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित है मोदी सरकार ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : मिस्र की मम्मियो पीछे छोड़ा रायगढ़ की मम्मीयो ने ™️

TuTi KaLaM BrEkInG : न्यायालय के दखल के पश्चात जूट मिल थाना में कांग्रेस महिला नेत्री के खिलाफ दर्ज हुआ मामला ™️ महिलाओं के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का युद्ध शुरू हो चुका है ™️ महिला नेत्री का पद जाना सुनिश्चित है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In