• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, May 8, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : दुनिया भारत में विश्वाश करती है,विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को अपने प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी पर-फग्गन सिंह कुलस्ते™️ सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित है मोदी सरकार ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th June 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS

🎤 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा की देश की 130 करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा किया और इस भरोसे ने 2014 से 2023 के इन 9 वर्षों में ही देश में शांति,समृद्धि और विकास की गति और सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी है,भारत वो दिन नही भुला है जब यह कहा जाता था कि,हम तो दिल्ली से 1 रुपए भेजते है लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते है,और देश ये दिन भी नही भूलेगा की आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपए पहुंचता है।आज हमारे प्रधानसेवक हर आपदा में देशवासियों के साथ खड़े मिलते है।एक वो दिन थे जब देश को पोलियो,टेटनस और बीसीजी जैसे टीकों को भारत आने में 50 से ज्यादा साल लग गए थे।और आज कोरोना जैसे भयंकर महामारी से लड़ने में समूचा विश्व भारत की प्रशंसा करते नही थक रहा। ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी दुर्गम इलाकों में भारत सरकार ने सुनिश्चित कराई है।स्वतंत्र भारत के इतिहास में इससे पहले गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति नहीं देखी गई जितनी इन 9 वर्षों में मोदी सरकार ने लोगों को आवास देने का कार्य किया है।शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं की बदौलत ही हम आज महिला अपराधों में कमी देख रहें है,बीमारियों से दूरी बढ़ी और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं हो रहा है।महिलाओं की मूल जरूरतों में से प्रमुख है शौचालय।जब दुनिया भर में फर्टिलाइजर की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है तब देश के किसान इससे प्रभावित ना हों इसलिए सरकार ने डिएपी,फर्टिलाइजर में सब्सिडी 140% और कुल मिलाकर 2000 करोड़ सब्सिडी बढ़ाई।किसान सम्मान निधि से 11.4करोड़ लाभान्वित है,फसल बीमा के अंतर्गत 1.4 लाख करोड़ रुपए के क्लेम किसानों को मिले है।नई तकनिक के इस्तमाल से हमारे किसानों की मौसम पर निर्भरता कम हुई है।समाज के हर वर्ग को अपना सम्मान मिलता रहे इसके लिए सरकार की प्रतिबद्धता किसी से छिपी नहीं है,महिलाओं को सशक्त करने कई पुराने कानूनों में अभूतपूर्व सुधार किया गया है।बिना भेदभाव देश को आगे बढ़ाने की हमारी नीति के कारण आर्थिक रूप से वंचित वर्ग को आरक्षण दिया ताकि प्रगति में वो भी सहभागी हो सकें।दिव्यांग जनों के लिए भी अवसरों का नया आकाश खोला गया है ताकि ये भी आत्मनिर्भर बन सकें।छोटे छोटे शहरों तक हवाईयात्रा की सुविधा का विस्तार करने के उद्देश्य से उड़ान जैसी योजना लाई गई ,इससे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है।मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले देश में 12 किलो मिटर प्रतिदिन के हिसाब से हाइवे बनते थे जिसकी गति वर्तमान में 40 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गई है।वर्तमान में हमारा मेट्रो नेटवर्क दुनिया में पांचवे स्थान में आता है जल्द ही हम इस क्षेत्र में भी अग्रणी रहेंगे।देशवासियों को शानदार अनुभव हो इसके लिए भोपाल का रानी कमलावती स्टेशन,गांधीनगर स्टेशन और मुंबई के सीएसएमटी में परिवर्तन करके राष्ट्र को समर्पित किया। मेक इन इंडिया को नई परिभाषा देते हुए भारतीय इंजीनियरिंग ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज बना डाला।देश ने वो दिन भी देखा जब नई टेकनालजी को लाने में भ्रष्टाचार होते थे।80 के दशक में डिजिटल क्रांति में भागीदार न बन पाने वाला भारत आज के दौर में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।मोदी सरकार के 9 सालों के टेकनोलाजी के प्रयोग से गरीब का जीवन सुधरा है वहीं सरकार के कामकाज में सुलभता आई है।डिजिटल इंडिया को प्राथमिकता बनाकर जहां हाई स्पीड इंटरनेट से गांवों को भी जोड़ा गया,वहीं जन जन तक सरकार की अननलाइन सुविधाएं पहुंचाकर बिचौलियों की दुकान गिराई और सभी को तेजी से और बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुंचाया गया।भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है,जानकारों का अनुमान है की भारत इसी तरह बढ़ता रहा,तो यह 2047 तक 40 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा जिसे हम अपनी आजादी के श्ताब्दी वर्ष में पर्व की तरह मनाएंगे।देश के प्रधानमंत्री की कर्तव्य निष्ठा का इससे बड़ा उदाहरण कहां मिलेगा वही देश,वही तंत्र और वही संसाधन लेकिन 60 वर्षों में जो नही हो पाया मोदी जी के इन 9 वर्षों में वह सब फलीभूत होता प्रतीत होता है।


केंद्र सरकार के 9 साल में देश में अनेक विकास कार्य हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में 69 एयरपोर्ट थे इन 9 सालो के अंदर 148 एयरपोर्ट बन चुके हैं जिसका लोकार्पण कर प्रधानमंत्री जी ने लोगो को समर्पित किया है। बंदरगाह को विस्तारित किया है, ट्रेन मार्ग का भी विस्तार किया, देश को बुलेट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ साल में देश को आगे बढ़ाने में काम किया है।

फग्गन सिंह कुलस्ते ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब राज्य में बीजेपी की सरकार भी तब विकास तेजी से होता था। जब से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है विकास कार्य रुका हुआ है। छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास स्वीकृत किया गया है जिसमे 10 लाख आवास बन चुके हैं। 6 लाख आवास नहीं बना है। भूपेश सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में कोई खास काम नहीं कर पाई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भोगना पड़ेगा छत्तीसगढ़ की जनता करारा जवाब देगी और फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कुलस्ते ने कहा की इनकी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेतु को काल्पनिक मानती थी।हमे खुशी है भूपेश सरकार रामकथा का आयोजन करा रही है परंतु इनकी कथनी और करनी का अंतर सारा देश जान चुका है।एक वे है जो भक्ति का आडम्बर कर रहे है और एक हमारी भक्ति है जो राम मंदिर के स्वपन को साकार होता देख पा रहें है।
आज की प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,कार्यक्रम के संयोजक सुनील रामदास,कार्यक्रम प्रभारी आलोक सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा,सारंगढ़ जिला भाजपा के प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं सुनील रामदास ने आज अंश होटल के प्रांगण में बड़े पौधे का रोपण किया।द्रौपदी फाउंडेशन प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष हजारों पौधे का रोपण करती आई है। सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन संकल्पित है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : बारिश के आते ही प्राकृतिक मेंढक और बरसात के जाते ही राजनीतिक मेंढक टर्राने लगेंगे ™️ कुछ शंकर नंदी का सहारा लेंगे ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : मिस्र की मम्मियो पीछे छोड़ा रायगढ़ की मम्मीयो ने ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

8th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ को नया रूप देने में  शिल्पी ओपी चौधरी ™️ रायगढ़ का विकास करने में पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

15 साल की अति का अंत हुआ ™️ बंगाल बांग्लादेश से आजाद हुआ ™️ ममता बनर्जी विपक्षी भी नहीं रही ™️ विधानसभा में घुस भी नहीं सकती ™️

5th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : मिस्र की मम्मियो पीछे छोड़ा रायगढ़ की मम्मीयो ने ™️

TuTi KaLaM BrEkInG : न्यायालय के दखल के पश्चात जूट मिल थाना में कांग्रेस महिला नेत्री के खिलाफ दर्ज हुआ मामला ™️ महिलाओं के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का युद्ध शुरू हो चुका है ™️ महिला नेत्री का पद जाना सुनिश्चित है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के प्रयास से बनवाया गया आर. ओ. बी. शहर वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In