रायगढ़—- पेट्रोलिंग ड्यूटी दौरान थाना प्रभारी बरमकेला चमन सिन्हा को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति शराब लेकर पैदल खेत के रास्ते से ग्राम लोधीया की ओर जा रहा है। सूचना तस्दीक के लिए सउनि विजय गोपाल को हमराह स्टॉफ आरक्षक दिनेश सिंह, मिनकेतन पटेल, जगेश्वर मरावी, राजकुमार उरांव, विजय यादव को रवाना किया गया। सउनि विजय गोपाल ने चिन्हांकित स्थल पर जाकर इंतजार किया तो एक व्यक्ति खेत रास्ते से अपने कंधे पर प्लास्टिक का जरीकेन लादे आते मिला। जिसे घेराबंदी कर महेन्द्रा ट्रैक्टर शोरूम लोधिया के सामने पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम कुबेर सारथी पिता स्व. छेदराम सारथी उम्र 45 वर्ष ग्राम लोधिया का रहना बताया जिसके पास से दो सफेद रंग के जरीकेन में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब हाथ भट्टी का बना हुआ कीमत 8000/₹ लगभग को बिक्री के लिए ले जाते हुए पकड़ा गया। जिसे थाना लाकर आरोपी कुबेर सारथी पिता स्व. छेदराम सारथी निवासी लोधीया के विरुद्ध अपराध क्र.74/20 धारा 34 (2) 59 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।







