
रायगढ़—– धीरे धीरे रफ्तार पकड़ी जिंदगी में जिला प्रशासन धीरे धीरे व्यवसायियों को दुकान खोलने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है जिसमे व्यवसासियों को सशर्त अनुमति के साथ अपना व्यवसाय करना होगा। इस क्रम में जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने पान दुकानों एवं सैलूनो को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। ये दुकाने सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोली जा सकेगी। जिसके लिए इन दुकानदारों को तय समय के अतिरिक्त सोशल डिस्टेंगसिंन, मास्क,सेनेटाइज, कपड़े,तौलिए पर विशेष ध्यान रखना होगा।सेलून में वेटिंग सिस्टम नही होगा,कर्मचारी भी 50% रहने चाहिए। पान दुकानों में केवल पान ही विक्रय किये जा सकेंगे। बीड़ी,सिगरेट,तंबाखू, गुड़ाखू पाये जाने पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ महामारी अधिनियम 188 की कार्यवाही अलग से की जाएगी।







