• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, August 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

16 लाख की डकैती के मामले का हुआ खुलासा,सफलता का श्रेय घरघोड़ा कोतवाल कृष्णकांत सिंह को

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th May 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

एक बार फिर पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह की मॉनिटरिंग रामबाण सिद्ध हुई

अब सिक्युरिटी गार्ड भी विश्वसनीय नही रह गये । सिक्युरिटी कम्पनी पर कस सकती है पुलिस अपना शिकंजा

*रायगढ़ जिले के घरघोड़ा टेण्डा नवापारा में हुई प्री प्लानिंग डकैती का खुलासा*

● *डकैती में शामिल एक गार्ड व उसके दो साथी हुए गिरफ्तार*

● *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो व लूटी हुई 14 लाख की कापर ड्रम बरामद*

रायगढ़ जिले के थाना घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम टेण्डा नवापारा में उड़ीसा की विद्युतीकरण प्रोजेक्ट कम्पनी न्यू मार्डन टेक्नोमेक प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में हुई 16 लाख रुपए के सामानों की डकैती के मामले में घरघोड़ा पुलिस को 2 दिन के भीतर सफलता हाथ लगी है । मामले में डकैती की प्लानिंग करने वाले ऑफिस के एक गार्ड व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे लूट की गई *कॉपर ड्रम कीमत लगभग 14 लाख रुपए एवं एक स्कार्पियो* जप्त किया गया है, घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस की अलग-अलग 04 टीमें तलाश कर रही हैं जिनके भी शीघ्र गिरफ्तार होने की संभावना है ।

जानकारी के मुताबिक *दिनांक 06-07.05.2020 के दरम्यानी रात्रि* घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई डकैती की बड़ी घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीओपी धर्मजयगढ़ सुशील कुमार नायक मौके पर पहुंचकर अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की सघन पतासाजी करने अलर्ट कराया गया । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर अपराध की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को प्रोजेक्ट आफिस में कार्यरत सभी कर्मचारियों की अपराधिक पृष्ठभूमि एवं पिछले सप्ताह इनकी गतिविधियों कैसी रही इस ओर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर कड़ी पूछताछ करने का निर्देश दिया गया ।

डकैती की जांच में लगी पुलिस टीम द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी तीनों गार्ड *सुरेश चौहान, त्रिम्बक चौहान और बसंत राठिया* को मौका वारदात पर लेकर गये और उनसे घटना को रीक्रएट कर दिखाने को कहा गया । इस दौरान तीनों गार्ड ने जो बताया । उस पर पुलिस टीम को *गार्ड बसंत राठिया* पर संदेह हुआ और उससे पृथक से पूछताछ किया गया, बार बार बयान बदलने पर और संदेह पुख्ता हुआ और आखिरकार गार्ड बसंत राठिया ने अपराध में शामिल होना कबूल किया ।

आरोपी बसंत राठिया ने बताया कि वह और *ग्राम बरभौना, घरघोड़ा का राकेश झरिया* दोनों इस डकैती को प्लान किए थे । राकेश झरिया कम्पनी में लगी गाडियों की देखरेख करता था जिसका कंपनी में आना-जाना भी था । बसंत राठिया और राकेश झरिया ने प्लान बनाया कि अभी लॉक डाउन में स्टाफ कम हैं, ऐसे में वारदात को अंजाम देना आसान होगा । तब राकेश और बसंत ने मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए *दो स्कार्पियो, एक मोटर सायकल* और अपने स्थानीय साथियों को इकट्ठा किए और पहले से बनायी योजना के अनुसार घटना *दिनांक 07.05.20 के रात्रि 00.40 बजे* 02 स्कार्पियो और एक मोटर सायकल में आये थे जिन्हें आते देख बसंत राठिया दो गार्ड *सुरेश चौहान, त्रिम्बक चौहान* के साथ अपने आप को छिपाने का नाटक किया । जब आरोपीगण उन्हें खोज नहीं पा रहे थे तो स्वयं टार्च मारकर छिपे होना बताया । उसके बाद आरोपीगण जब दोनों गार्ड *सुरेश चौहान, त्रिम्बक चौहान* के हाथ को बांधकर जंगल लेकर गये तो अपने हाथ भी पीछे बंधे होने का नाटक किया । जंगल ले जाकर आरोपियों ने उन्हें रूपए देकर अपने साथ मिलाने की कोशिश किये पर दोनों गार्ड इंकार कर दिये परन्तु बसंत राठिया तुरंत आरोपियों को आफिस में रखे सामान कहां रखे थे , बताया । आरोपी राकेश झरिया कम्पनी के पीकअप में कापर ड्रम को लोड कर *खरसिया के आडपथरा* लेकर गये जहां उनकी योजना कापर ड्रम को डेम पानी अंदर छिपाने की थी पर पानी में गिरा नहीं पाये और वहीं छोड़कर भाग आये । एक स्कापियो में कम्पनी के आफिस से लूटी हुई *A.C., तीन डेस्कटाप कम्प्युटर, एक कलर प्रिंट वगैरह* रखा था जिसे राकेश और उसके साथी लेकर भाग गये हैं, जिसकी बरामदगी करना शेष है । आरोपी बसंत के मेमोरेण्डम पर *कापर वायर ड्रम 3000 मीटर कीमती 13,95,660 रूपये* को आडपथरा खरसिया से बरामद किया गया है । आरोपियों की धरपकड़ के लिये घरघोड़ा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई इस दौरान आरोपी *नीरज यादव निवासी खरसिया* को गिरफ्तार कर उससे वारदात में प्रयुक्त एक स्कार्पियो वाहन जप्त किया गया है । एक आरोपी *गंगाराम यादव* को भी गांव छोड़ने के पूर्व पकड़ा गया है । घटना में शामिल फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये चार टीमें बनाई गई है जिनकी छापेमारी की कार्यवाही जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी –
(1) बसंत राठिया पिता नंदलाल राठिया उम्र 28 साल निवासी टेण्डा नवापारा थाना घरघोड़ा, आरोपी से *जप्त कापर ड्रम*

(2) नीरज यादव पिता धनसाय यादव उम्र 22 साल निवासी जवाहरनगर वार्ड नं. 03 चौकी खरसिया, रायगढ़, आरोपी से *जप्त स्कार्पियो वाहन CG 04 MR-4967*

(3) गंगाराम यादव पिता जेठूराम यादव 28 साल निवासी टेण्डा नवापारा थाना घरघोड़ा ।

ShareSendTweet
Previous Post

सराईपाली से जौनपुर(उ.प्र) जा रहे बढई रायगढ़ पहुंचे

Next Post

नवनियुक्त एस डी एम यू के उर्वशा ने किया क्वारेंनटाइन सेंटरो का औचक निरीक्षण

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

नवनियुक्त एस डी एम यू के उर्वशा ने किया क्वारेंनटाइन सेंटरो का औचक निरीक्षण

हमने तो सरकारी तंत्र को बेवकूफ बनाया है आने वाले समय के किस्से

शराब ने अपना रंग दिखलाना शुरू किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In