टूटी कलम रायगढ़ जिले का बहुचर्चित, विश्वसनीय, पाठको की पहली पसंद नंबर वन के पायदान पर न्यूज वेब पोर्टल “टूटी कलम” अपनी लोकप्रियता की वजह से छत्तीसगढ़ स्तर पर जाना पहचाना जाने लगा है. संपादक निडर,निष्पक्ष,निर्भीक, बेबाक,बेखौफ, असलियत से नाता रखने वाला, लेखक, चिंतक, विचारक, विश्लेषक, व्यंग्यकार,स्तंभकार,कलमकार, माता सरस्वती का उपासक, लेखनी का धनी, कलम का मास्टरमाइंड चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा रायगढ़ छत्तीसगढ़ 83192 93002…. जिला ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय अखबार दैनिक जन जागरण संदेश..
🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़….. सात फेरे होने से पहले दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को जूते की माला पहनाकर जमकर पिटाई की। दरअसल, शादी से ठीक पहले दूल्हे का शादीशुदा और खुदकी पहचान छुपाने का सच सामने आ गया था। दूल्हे को लड़की वालों ने जूते की माला पहना कर जमकर पीटा। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी लड़की वालों को एक युवती ने व्हाट्सऐप पर फोटो-वीडियो भेजकर दी। शादी पूरी होने से पहले ही लड़की वालों को दूल्हे की असलियत का पता चल गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार शाम की इस घटना के बाद मामला शांत कराने पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोंकझोंक हो गई।
अशोक केवट बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी। दादू राम (30) ने खुद को गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया था। पूरी सच्चाई जाने बिना लड़की वालों ने शादी की तैयारी कर ली थी। मंगलवार को शादी रस्में चल रही थी, इसी दौरान लड़की वालों को व्हाट्सऐप पर गुजरात से आई जानकारी ने परेशान कर दिया।
लड़की वालों को जब पता चला कि दूल्हा दादू राम असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी लड़की से भी है। तब महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू राम की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने दादू राम को जूते की माला भी पहनाई।
विग लगाकर आया था शादी करने
शादी में दूल्हा दादू राम नकली बाल लगाकर आया था। इस बात का खुलासा भी शादी के दौरान हुआ। जब उसकी पिटाई की तो उसके नकली बाल निकल गए।
दूल्हा बोला- फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही
किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दादू राम को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोक झोंक हुई। दादू राम से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है।
दूल्हा पहले से शादीशुदा निकला
दुल्हन के परिजनों ने बताया कि युवक जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद का रहने वाला है जो खुद को गुजरात में असिस्टेंट मैनेजर होने की जानकारी दी थी। इस बात को लेकर सामाजिक रीति-रिवाज के साथ शादी हो रही थी। मंगलवार की शाम लगभग शादी संपन्न होने वाली थी, इस दौरान एक युवती ने फोटो और वीडियो भेजा। इसके बाद दादू राम के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली।
कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाना लाई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।