टूटी कलम रायगढ़ जिले का बहुचर्चित, विश्वसनीय, पाठको की पहली पसंद नंबर वन के पायदान पर न्यूज वेब पोर्टल “टूटी कलम” अपनी लोकप्रियता की वजह से छत्तीसगढ़ स्तर पर जाना पहचाना जाने लगा है. संपादक निडर,निष्पक्ष,निर्भीक, बेबाक,बेखौफ, असलियत से नाता रखने वाला, लेखक, चिंतक, विचारक, विश्लेषक, व्यंग्यकार,स्तंभकार,कलमकार, माता सरस्वती का उपासक, लेखनी का धनी, कलम का मास्टरमाइंड चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा रायगढ़ छत्तीसगढ़ 83192 93002…. जिला ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय अखबार दैनिक जन जागरण संदेश
🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़.. यह बात सत प्रतिशत सही है कि “जहाज को डूबने का एहसास होने पर, सबसे पहले चूहे अपनी जान बचाने की खातिर समंदर के पानी में कूद दिया करते हैं. जहाज संभल जाने पर चूहे पानी में डूबकर मारे जाते हैं. मगर जहाज पर वापस नहीं आ सकते. इसे ज्यादा बदतर हालत राजनीति करने वाले नेताओं की हो चुकी है. जो प्रदेश में सरकार बदलते ही पाला बदलकर भगवा धारण करने में लगे हुए हैं. मगर ज्ञात रहे की जो पुराने भगवाधारी है वह पिछले 5 साल से भूखे बैठे हुए हैं इसलिए नए भगवाधारी को मौका नहीं दिया जाएगा.
इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है मगर मतदाताओं की खामोशी सत्ता परिवर्तन का संकेत हो सकती है. यदि केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो जाती है तो प्रदेश की सत्ता संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा क्योंकि कांग्रेस में एक से बढ़कर एक ज्ञानी, ध्यानी, विद्वान लोग बैठे हुए हैं. कोई भी जुबानी जमा खर्च,धर्म के नाम पर बटवारा, ताकतवर देशों की हां में हां मिलाने वाला, लंबी लंबी छोड़ने वाला,डींगे हांकने वाला, गिरगिट किस तरह से रंग बदलने वाला, जो स्वयं को छत्तीसगढ़ में साहू,उड़ीसा में उड़िया,असम में असमी,बिहार में बिहारी बंगाल में बंगाली,कश्मीर में कश्मीरी, महाराष्ट्र में मराठी, गुजरात में गुजराती जाति, तमिलनाडु में तेलुगू,आदि सभी प्रदेशों ,विदेशो में जैसा देश भेष धारण करने वाला शायद मोदी के अतिरिक्त और कोई महामानव नहीं है. मोदी लोकसभा चुनाव में हर जगह यही बोलते फिरे है कि अबकी बार 400 पार. अगर यदि गलती से भी ऐसा हो जाता है तो शायद अगले चुनाव से विपक्ष वाले अपना उम्मीदवार ही खड़ा नहीं करेंगे एवं पूरी 543 लोकसभा सीटें मोदी को गुलदस्ता स्वरूप भेंट कर देंगे. मगर जनता को यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने धरना, आंदोलन, प्रदर्शन, बहिष्कार के माध्यम से अंग्रेजों को देश से भगा दिया था. तो यह बीजेपी,मोदी क्या चीज है.
छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की सरकार आ गई. जिसे सबसे ज्यादा प्रभावित व्यवसाई होंगे. अपने काम धंधे का भविष्य एवं कमाई का जरिया देखते हुए काला धंधा अवैध कार्य करने वाले मौका मिलते ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दुपट्टा धारण कर भाजपाई बनना चाहते हैं ताकि भगवा की आड़ में उनका कारोबार चलता रहे. शायद उनकी यह सोच गलत साबित हो सकती है क्योंकि जिन्होंने लाखा ,गेरवानी,भगवानपुर, कोतरारोड आदि स्थान पर पहले से ही कोल डंपिंग यार्ड बनाकर मिलावटी का खेल खेलते आ रहे है. वे किसी भी रूप में नए नवेले भाजपाई को अपने धंधे में प्रतिस्पर्धा करने नहीं देंगे. वैसे भी रायगढ़ विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी उनके नाम से एक रुपए की थी भ्रष्टाचारी करेगा तो उसे जूते की माला पहनाई जाएगी एवं भ्रष्ट अधिकारी को टांग दिया जाएगा. अब यह देखना है कि पहला नंबर किसका आता है. रायगढ़ विधायक आई ए एस ब्रेन है. उनसे कोई बात छुपी नहीं होगी कि पहले स्वर्गीय नंदकुमार पटेल बाद में स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल उसके बाद उमेश पटेल एवं प्रकाश नायक का कार्य करने वाले या काम तमाम करने वाले अब उनके खेमे में है. इसलिए दुश्मन से ज्यादा खतरा ओ पी को अपने आसपास के लोगों से होगा. जो मौका देखते ही अपनी चाल बदल देते हैं. ऐसे लोगों को राजनीति करने वाले लगभग सभी लोग बहुत अच्छे से जानते पहचानते हैं. “मुख में राम बगल में छुरी” लिए लोग इन दिनों ओ पी के करीबी जतलाने का प्रयास करते हैं. ताकि उनका गोरख धंधे की ओर किसी अधिकारी की नजर ना पड़े. इन्हें शायद यह नहीं मालूम की ओ पी के द्वारा जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं सभी सरकारी विभागों में यह संदेश भिजावा दिया गया है कि यदि कोई उनका नाम लेकर गलत काम करवाना चाहे तो कोई भी अधिकारी ना करें एवं उनकी शिकायत सीधे तौर पर उनसे कर दे.
कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य मिलने की वजह से कई लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं.जिन्हे यह गलतफहमी हो गई है कि अब उनकी ओवरलोड, अनफिट,आरटीओ फेल ट्रेलरों,हाईवा, ट्रकों को कोयला परिवहन करने से कोई नहीं रोक सकेगा. अब बड़ी आसानी से एक पर्ची में दो ट्रिप लगाये जा सकेंगे. जिस दिन ऐसे लोगों के वाहन परिवहन विभाग की जांच में फंस जाएंगे तो उसे छुड़ाने वाला कोई नहीं होगा किसी की भी पहुंच पावर काम नहीं आएगी.




