• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, March 26, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs –: मिश्रा चैंबर के अधिवक्ताओं ने 4 साल के प्रकरण को 4 महीने में ही निपटवा दिया ™️ सीनियर अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा–आशीष मिश्रा एवं सहयोगियों को मिली सफलता ™️ जिला आयोग बैक फुट पर ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
30th April 2024
0
0
SHARES
0
VIEWS

🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ .……छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग की बिलासपुर बेंच ने अपने अहम फैसले में जिला आयोग रायगढ़ के उस फैसले को पलटते हुए जिला आयोग के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें जिला आयोग ने बजाज एलियांज एश्योरेंस कम्पनी द्वारा बीमाकृत सिद्धी विनायक आक्सीजन की वाहन क्रमांक CG 13 AB 7669 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अपने सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर उपभोक्ता का संपूर्ण बीमा क्लेम निरस्त करते हुए उपभोक्ता को राहत देने से इंकार कर दिया था।
बजाज एलियांज एश्योरेंस कि कम्पनी ने अपने सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर जिला आयोग रायगढ़ के समक्ष यह जवाब पेश किया था कि प्रश्नाधीन वाहन जिस ड्रायवर के द्वारा चलाया जा रहा था। उसके पास ड्रायविंग लायसेंस नहीं था, इसलिये शिकायतकर्ता के क्लेम स्वीकृत कराने के लिये ड्रायवर बदल कर क्लेम पेश किया है।
जिला आयोग के फैसले से असन्तुष्ट होकर इस मामले में मिश्रा चेम्बर रायगढ़ के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा-आशीष कुमार और उनके सहयोगी शीलू त्रिपाठी, नीतेश श्रीवास और प्रीति माहेश्वरी एडवोकेट ने छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के समक्ष अपील क्रमांक 23/240 पेश किया एवं राज्य आयोग को बताया कि बजाज एलियांज एश्योरेंस कम्पनी ने डेढ वर्ष हो जाने के बाद भी शिकायतकर्ता के बीमा क्लेम का निराकरण नहीं किया बल्कि क्लेम के भुगतान से बचने के लिये अपने सर्वेयर से यह झूठी सर्वे रिपोर्ट तैयार करा लिया कि दुर्घटना दिनाँक को प्रश्नाधीन वाहन कोई अन्य ड्रायवर चला रहा था। यदि बीमा कंपनी के सर्वेयर की रिपोर्ट सत्य होती तो उस ड्रायवर का नाम भी स्पष्ट किया गया होता, जो वास्तव में दुर्घटना दिनोंक को वाहन चला रहा था तथा शिकायतकर्ता का बीमा क्लेम खारिज कर दिया गया होता परन्तु बजाज एलियांज ने शिकायतकर्ता का बीमा क्लेम अंत तक न तो स्वीकृत किया, न ही खारिज किया बल्कि वर्षों से इसे पेंडिग रखा है, जो उपभोक्ता के प्रति सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का जीता-जागता प्रमाण है।
राज्य आयोग के समक्ष शिकायतकर्ता के वकील अशोक कुमार मिश्रा ने दर्शाया कि जिला आयोग ने इस मामले में स्वयं बीमा कंपनी बनकर बीमा क्लेम का गुणदोषों पर निराकरण कर दिया है, जो सर्वथा अविधि सम्मत है। बल्कि जिला आयोग का यह कर्तव्य था कि उपभोक्ता के बीमा क्लेम का वर्षों तक निराकरण न करने के संदर्भ में बीमा कंपनी से उपभोक्ता को मुआवजा दिलाते हुए उसका क्लेम एक तयशुदा सीमा के भीतर निराकृत करने का निर्देश बीमा कंपनी को देना था।
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया एवं सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा दोनो पक्ष की बहस सुनने के बाद और पूरे मामले का बारीकी से अध्ययन करने के बाद जिला आयोग रायगढ़ के फैसले को रद्द करते हुए शिकायतकर्ता की अपील मंजूर कर लिया एवं बजाज एलियांज कंपनी को निर्देशित किया कि बजाज एलियांज एश्योरेंस कंपनी अपीलार्थी को नौ लाख नवासी हजार सात सौ चार रूपये का भुगतान 24 जुलाई 2019 से रकम अदायगी दिनॉक तक 6% वार्षिक की दर से भुगतान करे साथ ही मानसिक कष्ट में दस हजार रूपये एवं मुकदमें के खर्च के मद में पांच हजार रूपए का भी भुगतान करे।
राज्य आयोग का फैसला आने के बाद मिश्रा चेम्बर के एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा-आशीष कुमार मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उपभोक्ता के हित संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा परन्तु उन्हें तब और खुशी होती यदि यही फैसला जिला आयोग रायगढ़ ने किया होता एवं कई साल तक प्रताड़ित उपभोक्ता को रायगढ़ में ही न्याय मिल गया होता।
उन्होंने कहा कि अधिकांश बीमा कंपनियां तरह-तरह का प्रलोभन देते हुए भविष्य का सुनहरा सपना दिखा कर उपभोक्ता से बीमा राशि और प्रीमियम के नाम पर मोटी रकम वसूलती रहती हैं लेकिन जब उनका ग्राहक जोखिम में फंस जाता और बीमा क्लेम करता है, तब यही बीमा कंपनियां तरह तरह का बहाना बनाते हुए उसे बीमा रकम देने से इंकार करके उसका

पूरा सपना तोड़ देती है. जो ग्राहक के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है।

उपभोक्ताओं के लिये अब समय आ गया है कि वे झूठा भरोसा दिलाकर बीमा के नाम पर रकम ठगने वाली कंपनियों को जानें-पहचानें एवं उसी बीमा कंपनी से बीमा कराएं, जिसकी विश्वसनीयता बेदाग हो, ताकि उन्हें न्याय पाने के लिये वर्षों तक अदालतों का चक्कर न काटना पड़े।
ज्ञात हो कि पूर्व में जिला आयोग रायगढ़ ने शिकायतकर्ता को उपभोक्ता मानने से ही इंकार कर दिया था लेकिन जिला आयोग का यह आदेश भी राज्य आयोग नें रद्द कर दिया था।
शिकायतकर्ता की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा-आशीष कुमार मिश्रा, श्रीमती शीलू त्रिपाठी, नीतेश श्रीवास और कु.प्रीति माहेश्वरी ने इस समूचे प्रकरण में राज्य आयोग के इस फैसले के संबंध में कहा कि इस फैसले से उन बीमा कंपनियों को भी सबक लेना चाहिये, जो सब्जबाग दिखाकर बीमा करने के बाद जिम्मेदारी निभाने का समय आते ही गिरगिट की तरह रंग बदल देती हैं साथ ही जिला आयोग रायगढ़ के लिये भी यह फैसला पथ प्रदर्शक के रूप में उपयोगी साबित होगा।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs –: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पहला आगमन और पहली चुनावी सभा सुपर से ऊपर फ्लॉप रही ™️ विधायक का पारा पहुंचा सातवें आसमान पर ™️ कांग्रेस ने यह कहकर ली चुटकी ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: वैक्सीन लगवाने के लिए पावर,पहुंच,पैसा,एप्रोच का इस्तेमाल किया जाता था ™️ अब शरीर में कुछ भी तकलीफ हो तो उसका कारण वैक्सीन को माना जा रहा है ™️ सोशल मीडिया पर अचानक भयानक से मरते लोगों को दिखाया जाता है ™️ विशेषज्ञों ने यह नहीं बताया कि आखिर इसका असर कब शुरू होता है और कब खत्म होता है ™️ आजकल हार्ट अटैक, ब्रैन स्ट्रोक सामान्य बीमारी हो चुकी है ™️ घबराने एवं चिंता करने का विषय नहीं है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ पुलिस का मीडिया पर ऑपरेशन “लगाम” शुरू है ™️ तथ्यहीन एवं भ्रामक समाचार वायरल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ™️ पुलिस ने पूर्व में भी एक समाचार का खंडन किया था ™️ अपनी टीआरपी बढ़ाने की ओछी हरकत कर रही है मीडिया ™️

25th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: वैक्सीन लगवाने के लिए पावर,पहुंच,पैसा,एप्रोच का इस्तेमाल किया जाता था ™️ अब शरीर में कुछ भी तकलीफ हो तो उसका कारण वैक्सीन को माना जा रहा है ™️ सोशल मीडिया पर अचानक भयानक से मरते लोगों को दिखाया जाता है ™️ विशेषज्ञों ने यह नहीं बताया कि आखिर इसका असर कब शुरू होता है और कब खत्म होता है ™️ आजकल हार्ट अटैक, ब्रैन स्ट्रोक सामान्य बीमारी हो चुकी है ™️ घबराने एवं चिंता करने का विषय नहीं है ™️

TuTi KaLaM Big BrEkInG.... पूर्व विधायक ने कर डाला इतना बड़ा काम ™️ गिरफ्तारी के बाद लेनी पड़ी जमानत ™️

TuTi KaLaM NeWs –: लक्ष्मण भला राम को कैसे छोड़ सकता है ™️ समय काल परिस्थिति का फायदा उठाया मुन्ना ने ™️ राजनीतिक अक्सर इसी माप दण्ड के अनुसार की जाती है ™️ राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी है नायक बंधु ™️ तिल का ताड़ बनाने में माहिर है मीडिया जगत ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In