• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रंजीत चौहान ने मालखरौदा सक्ति निवासी को भी दिया “एक करोड रुपए” का बोगस चैक ™️ ऑनलाइन साइबर ठगी की गई ™️ रंजीत के संगीन अपराधों की संख्या बढ़ते जा रही ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th April 2025
0
0
SHARES
11
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज 🌍 रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🏹.. कहते हैं कि पुलिस के संरक्षण के बगैर ना अपराध हो सकता है और ना ही अपराधी फल फूल सकते हैं. जिसका उदाहरण रायगढ़ में देखने को मिल रहा है. प्रेस क्लब और पत्रकारिता का चोला ओढ़ कर रंजीत चौहान और सुदीप मंडल ने पूरे रायगढ़ जिले में सभी ब्लॉकों में घूम-घूम कर अपने एनजीओ में नौकरी देने एवं स्वयं का कार्य करने का झांसा देकर सैकड़ो लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना डाला. सरकारी नौकरी दिलाने,सरकारी ठेके दिलाने,सामान सप्लाई करने का लालच देते हुए.  बेधड़क होकर नकली सरकारी दस्तावेज, सील, मोहर, का इस्तेमाल करते हुए बाकायदा अपॉइंटमेंट लेटर तक दे दिया जाता रहा. लोगों पर अपना प्रभाव जमाने के लिए रंजीत के द्वारा अनेक फर्जी सरकारी दस्तावेज दिखाकर प्रतिभूति राशि के रूप में लाखों रुपए लेकर, एक एक करोड रुपए के चैक दिए जाते रहे. किसी को सिविल वर्क,किसी को मशीनों की सप्लाई, किसी को बैंक में नौकरी दिलाने, किसी को अपने एनजीओ में अकाउंटेंट, कइयों को ब्लॉक अधिकारी बनाने के सब्जबाग दिखाकर मोटी रकम ली जाती रही. मगर अपराध छिपाने से भी नहीं जितना है एक न एक दिन सामने आ ही जाता है और ऐसा ही इस मामले में भी हुआ. ठगी के शिकार बन चुके ग्रामीणों को जब समझ में आया तो रंजीत के कारनामों का पर्दाफाश हो गया.

अन्य जिलों से भी रंजीत के ठगी के कारनामे सामने आने लगे हैं.. रंजीत ठगी का मास्टरमाइंड है जो अपने एनजीओ “असीम छाया” की आड़ में ठगी करने लगा और सफलता मिलने पर उसका लालच बढ़ता गया और वह रायगढ़ के अतिरिक्त रायगढ़ से सटे अन्य जिलों में भी सक्रिय होकर ठगी करने लगा. सक्ती जिले के मालखरौदा ग्राम से ठगी का एक मामला हमारे सूत्रों से मालूम हुआ है. जिसके अनुसार रंजीत ने मालखरौदा निवासी गजेंद्र जायसवाल नामक व्यक्ति को अपने एनजीओ के द्वारा “नाबार्ड” में काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपए अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए और प्रभाव जमाने के लिए शुरू में ही ठगी का शिकार बने गजेंद्र को एक करोड रुपए का एडवांस चैक दे दिया गया. जब गजेंद्र को कोई काम नहीं मिला तो उसे कुछ शंका हुई और वह चैक लेकर बैंक गया तो मालूम हुआ कि रंजीत,सुदीप के द्वारा जारी किया गया चैक फर्जी है. रंजीत को उक्त विषय में बताने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने पर रंजीत के द्वारा गजेंद्र को मात्र बीस हजार रुपए वापस किया और बाकी रकम बाद में देने को कहा. मगर साल बीत जाने पर भी किसी भी तरह की रकम नहीं लौटाई गई. गजेंद्र ने साइबर सेल मालखरौदा में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवा दी. बहुत जल्द ही गजेंद्र के द्वारा मालखरौदा थाने में रंजीत, सुदीप मंडल, असीम छाया फाउंडेशन के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी. रंजीत और सुदीप पर बराबर का मामला दर्ज होना चाहिए क्योंकि असीम छाया एनजीओ के दोनों ही डायरेक्टर है एवं चैंकों में दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर होते हैं. इसलिए दोनों पर ही अपराधिक प्रकरण बनना चाहिए. अलग-अलग थानों में नकली सरकारी दस्तावेजों, सील मोहर हस्ताक्षर का दुरुपयोग करने के मामले में आजीवन कारावास से भी बड़ी सजा का प्रकरण बनता है. यह सब रिपोर्ट दर्ज करने वाले के दिमाग पर निर्भर करता है कि वह कितना दिमाग का इस्तेमाल कर पता है

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रंजीत चौहान कोई छोटा-मोटा ठग नहीं है ™️ वह राज्य स्तरीय ठग है ™️ मालखरौदा सक्ती में भी मामला दर्ज हुआ ™️ साइबर सेल को संज्ञान  लेने की आवश्यकता है ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रिपोर्ट नहीं लिखने के नाम पर भगाए गए ™️ अनिल गर्ग पहुंचे सीएसपी के पास ™️ सीएसपी ने दिया आश्वासन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रिपोर्ट नहीं लिखने के नाम पर भगाए गए ™️ अनिल गर्ग पहुंचे सीएसपी के पास ™️ सीएसपी ने दिया आश्वासन ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ आखिर किसका हाथ है ठग रंजीत के सर पर ™️ नाम सामने आने पर पूरा पुलिस विभाग और पुरी मीडिया हिल जाएगी ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ अंततः अनिल गर्ग की एफ आई आर लिखी गई ™️ हमारे द्वारा लगातार दबाव बनाने के बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In