🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…………. एक्सप्रेस ट्रेन के ए सी (2) कोच में सफर करने वाली से गांजा तस्करी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे पुलिस बल (RPF) की संयुक्त कार्रवाई में दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। युवतियां नीलम राठौर और रीना वर्मा तिफरा, बिलासपुर की निवासी हैं। गिरफ्तार युवतियों के पास से कुल 24 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रूपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वंदे भारत एक्सप्रेस के AC 2 कोच में हुई। तस्करी कर रही युवतियां विशाखापट्टनम से ट्रेन में सवार होकर रायपुर की ओर आ रही थीं। रेलवे सुरक्षा बल और NCB की संयुक्त टीम ने यात्रियों की जांच के दौरान दोनों युवतियों को संदिग्ध पाया और उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गांजा तस्करी की इस तरह की घटनाएं आम यात्री ट्रेनों में बढ़ती चिंता का कारण बन रही हैं। गिरफ्तार युवतियों के खिलाफ एनसीबी और आरपीएफ द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







