• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, October 1, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सेम्पल देने से मना करने वालों के विरूद्ध होगी एफआईआर, कोरोना संक्रमण को लेकर कलेक्टर भीम सिंह हुए सख्त

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th August 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं रहेंगे होम आइसोलेशन में-कलेक्टर भीम सिंह

कलेक्टर ने की कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के उपायों की समीक्षा

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने पर आज अपने कक्ष में एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, मेडिकल कालेज के डीन डॉ.लूका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के साथ बैठक लेकर संक्रमित मरीजों के इलाज तथा बीमारी को फैलने से रोकने के लिये किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि रायगढ़ शहर में वार्डवार रैंडम सेम्पल लेकर जांच कराये जाने से संक्रमित मरीजों की पहचान हो रही है। प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कोविड अस्पताल बनाये गये है और बेड संख्या में भी वृद्धि की जा रही है। शहरी क्षेत्र में हाई रिस्क (डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय एवं किडनी रोग)वाले 5237 व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया था जिनमें से केवल 1244 व्यक्तियों ने ही अपना सेम्पल दिया। कलेक्टर सिंह ने अपील की है कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य अपनी सुरक्षा को देखते हुये सेम्पल देकर जांच करावे। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों के जीवन का मूल्य समान है शासन का प्रयास है कि सभी लोग सुरक्षित रहे और प्रारंभिक स्थिति में कोरोना संक्रमित होने पर इलाज संभव है परंतु देरी करने से बड़े से बड़े डॉक्टर्स भी कुछ नहीं कर पायेंगे इसलिये लोगों को बिना देरी किये शासकीय अस्पतालों में जाकर अपना इलाज कराना चाहिये। कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सेम्पल देने से मना नहीं कर सकता और यदि कोई मना करेगा तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि होम आईसोलेशन के दौरान शासन के गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है, होम आइसोलेशन के तीन प्रकरणों में मरीजों के घर के अन्य सदस्य भी संक्रमित पाये गये है। इसलिए कोरोना संक्रमित पाये जाने पर होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जायेगी। ऐसे व्यक्तियों को कोविड अस्पताल में रहकर ही इलाज कराना होगा। कलेक्टर सिंह ने सेम्पल जांच तथा रिपोर्ट मिलने में गति लाने के निर्देश दिये और जांच लैब में कर्मचारियों तथा डाटा एण्ट्री ऑपरेटर्स की संख्या कम है तो अतिरिक्त संख्या बढ़ाने को कहा। जिससे पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों को शीघ्र अस्पताल मेें शिफ्ट किया जा सकेगा। उन्होंने कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिये समय से नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज को चाय, नाश्ता तथा भोजन में किसी प्रकार की कमी अथवा गुणवत्ता कम होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिये। कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों को मरीजों की देखभाल, अस्पताल तथा शौचालयों की नियमित साफ-सफाई समय से बेडशीट बदलने तथा अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने और सफाई कर्मचारी कम है तो नगर निगम के माध्यम से और सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता की सामग्री तथा पीपीई किट, दास्ताने जैसे सुरक्षात्मक सामग्रियांं भी प्रदान करने तथा कोरोना संक्रमित मरीजों को दिशा-निर्देश दिये जाने के लिये कोविड अस्पतालों में पोर्टेबल माईक तथा साउंड बाक्स के माध्यम का उपयोग करने के निर्देश दिये। बैठक में मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ShareSendTweet
Previous Post

आपातकालीन स्वास्थ्यगत व्यवस्थाओं हेतु डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार सोम नोडल अधिकारी नियुक्त

Next Post

जिला पंचायत सी ई ओ ऋचा प्रकाश ने पंचायत सचिव रामाधार चौहान को क्यो किया निलंबित ? जानिये वजह——  

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
Next Post

जिला पंचायत सी ई ओ ऋचा प्रकाश ने पंचायत सचिव रामाधार चौहान को क्यो किया निलंबित ? जानिये वजह------  

खरसिया नगरीय सीमा में 24 से 31 अगस्त तक होगा लाकडाउन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कल आम लोगों के लिए रहेगा बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In