• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, March 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने किया जलभराव क्षेत्रों का मुआयना

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th August 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

● “सभी चुनौतियों के लिये फोर्स रहे तैयार” बाढ़-आपदा नियंत्रण व राहत कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक ने दिये निर्देश ….

● सभी थाना/चौकी अलर्ट पर, जूटमिल, चक्रधरनगर के जलभराव क्षेत्र का एसपी ने किया गया निरीक्षण ….

● जलमग्न हुए घर से दिव्यांग बालक को सुरक्षित स्थान पर लायी पुसौर पुलिस ….

● शहर में जलभराव क्षेत्र एवं कच्चे मकानों के रहवासियों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में पुलिस ने की सहायता ..

● थानों में गोताखोर के साथ तैराक आरक्षक, प्रधान आरक्षक मदद के लिये रहेंगे तैयार … कोरोना संक्रमण के बीच बारिश में बाढ़-आपदा जैसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन व जिला पुलिस पूरी तैयारी में है । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कोरोना व बाढ़ से निपटने के लिये जिला प्रशासन की मदद में तत्पर रहने निर्देशित किया गया है । थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में जलभराव वाले इलाकों और बस्तियों पर विशेष ध्यान देने को कहा है, जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति में लोगों को तत्काल मदद पहुंचायी जा सके, इसके लिये उन्हों ने प्रत्येक घंटे पुलिस कन्ट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है । मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद सभी थाना/चौकी प्रभारी पहले ही अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव वाले क्षेत्रों एवं बस्तियों में जाकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे है । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ स्वयं शहर में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किये । वे चक्रधरनगर के पंजरी प्लांट तथा जूटमिल के निचली बस्तियों एवं डूबान क्षेत्र जाकर चेक किये । उनके साथ शहर के तीनों टी.आई. थे जिन्हें जान माल की सुरक्षा को लेकर मौके पर आवश्यक निर्देश दिया गया । साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन, थाना/चौकियों में पदस्थ तैराक आरक्षक, प्रधान आरक्षकों को लाइफ जैकेट व जरूरी उपकरणों-सामानों के साथ तैयार रहने को कहा है ताकि तत्काल प्रभावितों को मदद पहुचाने के इंतजाम किये जा सके । उन्होंने थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के महत्वपूर्ण पुल-पुलियाओं के ऊपर से पानी का बहाव होने पर पुल में आवाजाही रोकने स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिये है जिससे अवांछनीय हादसों को रोका जा सके । आज सुबह से हो रही बारिश से केलो नदी का जल स्तर बढ़ गया है, थाना पुसौर अन्तर्गत ग्राम सोडेकेला में तालाब का मेड़ टुटने से तालाब का पानी बस्ती के घरों में जा घुसा, घरों में 3 फीट पानी भरने के बाद भी महिलाएं वहां से जाने को तैयार नहीं थी । एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा को मोबाईल से सूचना मिलने पर पुसौर थाना को गांव के लोगों को आवश्यक समझाइश देने निर्देशित किये । थाना पुसौर से सउनि इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक उमाशंकर नायक, नरेन्द्र सिदार ग्राम सोडेकेला पहुंचे और महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाइश दिये, इसी दरम्यान गांव के शर्मा परिवार का 14 वर्षीय दिव्यांग बालक को उसी अवस्था में घरवाले छोड़ आये थे जिसे पुसौर स्टाफ द्वारा घर में घुसे 3 फीट पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है । इसी प्रकार शहर के मध्य केलो पुल के नीचे कलेक्ट्रेट जाने वाला मार्ग पूर्व की भांति जलमग्न हो गया था । जिसे देखते हुए उस ओर जाने से रोकने स्टापर लगाया गया है किन्तु कुछ लोग खतरों के बीच भी कुछ लोग रास्ता पार करने से गुरेज नहीं करते जिसे देखते हुए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक विवेक पाटले अपने स्टाफ के साथ सुबह वहां फसी चार पहिया वाहनों को धक्का देकर बाहर निकाले तथा स्टाफ की तैनाती भी किये है । जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला एवं स्टाफ बारिश में भीगते हुए रॉयल ग्रीन कॉलोनी में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में मदद किये । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एस.एन. सिंह एवं स्टाफ द्वारा क्षेत्र के बस्तियों में कच्चें मकानों में रह रहे लोगों को उस क्षेत्र के सामुदायिक, स्कूल भवनों में रूकने की व्यवस्था कराया जा रहा है । इसी प्रकार सभी थाना क्षेत्र में बाढ़ आपदा पर निगाह रखे जाने के साथ दुर्घटनाओं से बचाव के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।

ShareSendTweet
Previous Post

रायगढ़ में हुई मूसलाधार बारिश ने 45 दिन तक चले नाले नालियों की सफाई अभियान की पोल खोली

Next Post

कोविड 19 के बारे में झूठी अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

कोविड 19 के बारे में झूठी अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लक्ष्मीपुर नाले के मुहाने की नजूल जमीन की हुई नीलामी,अवैध कब्जाधारीयो को दी गई मोहल्लत

कलेक्टर भीम सिंह कपड़े भीगने की परवाह न कर छाता लेकर उतरे निरीक्षण पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In