• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

झोला छाप डॉक्टर इलाज नहीं कर सकते—-कलेक्टर भीम सिंह समाजसेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन व्यवस्था के लिये सहयोग की अपील👇👇👇

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th September 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे जिले में बीएमओ के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोग सतर्कता बरतें और अपना इलाज स्थानीय शासकीय अस्पतालों में ही करावें, झोला छाप डॉक्टरों के पास न जाये और यदि कोई झोला छाप डॉक्टर लोगों का इलाज करते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी, उन्होंने कहा कि प्राय: लोग लापरवाही से स्थानीय स्तर पर दवाई खरीद कर या झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराके अपनी हालत खराब कर लेते है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को समयाभाव के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता। कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु होने पर उस व्यक्ति का स्वास्थ्य कितने दिनों पूर्व खराब हुआ और कब अस्पताल आया, इसकी पूर्ण जानकारी तैयार करने तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाकर मृत व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय निवासियों को बताने को कहा कि संक्रमित व्यक्ति यदि पहले अस्पताल पहुंचता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु पर्याप्त बेड उपलब्ध है। सभी मरीजों के इलाज की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड अस्पतालों में मरीजों की देखभाल तथा वहां की व्यवस्थाओं के लिये डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मरीजों को प्रदान किये जाने वाला नाश्ता तथा भोजन के क्वालिटी की जांच खाद्य विभाग के अधिकारी तथा नोडल अधिकारी स्वयं करते है। साथ ही मरीजों के कक्ष में साफ-सफाई, गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था भी की गई है। इन अस्पतालों में मरीजों के लिये टीवी भी लगाये जा रहे है। उन्होंने रायगढ़ के समाज सेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिये भोजन व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। समाजसेवी संस्थाओं के प्रबंधक जो सहयोग करना चाहते है वे प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है।
कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या तथा रिक्त बेड संख्या की जानकारी प्रतिदिन मीडिया बुलेटिन के साथ सार्वजनिक करने के निर्देश दिये और कोरोना संक्रमण का इलाज तथा बचाव के बारे में जानकारी शहरी तथा ग्रामीण व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये समाचार पत्रों तथा स्थानीय न्यूज चेनलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकासखण्ड स्तर के सभी ग्रामीण इलाकों में पाम्पलेट वितरण तथा वाल रायटिंग (दीवार लेखन)कराये जाने के भी निर्देश दिये और जिले में कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा दो टेलीफोन/मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिये जहां से 24 घंटे होम आईसोलेशन में रहने वाला कोरोना संक्रमित व्यक्ति संपर्क स्थापित कर अपनी जानकारी दे सकेगा और डॉक्टर्स से परामर्श कर सकेगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी एवं मेडिकल कालेज के अधिकारी उपस्थित थे।

ShareSendTweet
Previous Post

सफलता की कहानी गोबर बेचकर आगे बढ़ा रहा है दूध का व्यवसाय 👇👇👇 जानिये कैसे ?

Next Post

जिले के पहले पेड कोविड केयर सेंटर की हुई शुरुआत, तीन मंजिला भवन में 90 बेड की व्यवस्था।

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
Next Post

जिले के पहले पेड कोविड केयर सेंटर की हुई शुरुआत, तीन मंजिला भवन में 90 बेड की व्यवस्था।

होम आइसोलेटेड मरीजों की सुविधा के लिये कर्मचारियों की हुई तैनाती,नीचे देखे नाम और मोबाईल नम्बर 👇👇👇👇👇

पिता-पुत्र घर छोड़ भागे 188,269,270 के अपराध के अतिरिक्त धारा 51 से 60 तक हुई कायम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In