• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जिले के पहले पेड कोविड केयर सेंटर की हुई शुरुआत, तीन मंजिला भवन में 90 बेड की व्यवस्था।

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
10th September 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

जेएसपीएल के माॅडल टाउन में पेड कोविड केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन- कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जेएसपीएल के सीओओ ने किया ऑनलाइन उद्घाटन 90 मरीजों के इलाज की है सुविधा। जेएसपीएल और फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशासन ने की सराहना

रायगढ़—- जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड के केराझर स्थित माॅडल टाउन में नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने गुरूवार को किया। यह जिले का पहला पेड कोविड केयर सेंटर है। यहां 90 मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में अतिथियों ने जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड और फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल द्वारा कोरोना महामारी से लड़ाई में किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस कोविड केयर सेंटर से अंचल के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।जेएसपीएल के केराझर स्थित माॅडल टाउन में कोविड केयर सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन समारोह गुरूवार की शाम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर भीम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अपने-अपने निवास से हिस्सा लिया। ऑनलाइन समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर सिंह ने जिले के पहले पेड कोविड केयर सेंटर की शुरूआत करने पर जेएसपीएल और फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस केंद्र की सारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी और यहां कोविड-19 संक्रमितों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र में मरीजों के भोजन और सफाई की बेहतर व्यवस्था होंगी। सिंह ने कहा कि शहर के लोगों को काफी दिनों से कोविड केयर की पेड फैसिलिटी का इंतजार था। इस केंद्र के शुरू होने से सभी को अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड तथा फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल द्वारा निरंतर मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जेएसपीएल समूह शुरू से ही इस लड़ाई में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है, इसकी जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अपने संबोधन में पेड कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन पर जेएसपीएल और फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल के प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में ही इस केंद्र को सारी सुविधाओं के साथ तैयार कर लिया गया, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल के परिसर में ट्रू-नैट लैब के उद्घाटन का भी अवसर मिला था। इस लैब से शहर के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। पहले अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए 10 बिस्तर उपलब्ध थे, जिनके लिए लोग इंतजार कर रहे थे। इस अस्पताल के प्रति लोगों का विश्वास काफी मजबूत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड केयर सेंटर में भी इसी परंपरा को कायम रखते हुए मरीजों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।जेएसपीएल के सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कठिन दौर में जिस तरह रायगढ़ जिला प्रशासन इस महामारी के प्रसार को रोकने के अभियान में निरंतर जुटा हुआ है, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्रेरणा से ही जेएसपीएल ने इस कोविड केयर सेंटर की शुरूआत की। सरावगी ने फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि पूरी लगन से काम करते हुए बेहद कम समय में उन्होंने इस केंद्र को तैयार कर लिया। उन्होंने दोहराया कि जेएसपीएल अपनी ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन के हर कदम पर कंपनी साथ खड़ी है। फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल के सीओओ डाॅ. मेजर राजेश्वर भाटी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि इस तीन मंजिला पेड कोविड केयर सेंटर में कुल 90 बिस्तर हैं। यहां कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं रखी गई हैं। यहां ’एसिम्प्टोमैटिक’ या ’माइल्ड सिम्प्टोमैटिक’ (बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले) मरीजों का इलाज किया जाएगा। अलग-अलग मेल और फीमेल वार्ड के साथ मरीजों से संवाद के लिए माइक के अलावा सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रशिक्षित डाॅक्टर और स्टाफ के द्वारा सभी मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जेएसपीएल के वाइस प्रेसिडेंट संजीव चैहान, आईटी विभाग प्रमुख वीरेन्द्र शर्मा, कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता सहित जेएसपीएल एवं फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल की टीम उपस्थित रही। 

ShareSendTweet
Previous Post

झोला छाप डॉक्टर इलाज नहीं कर सकते—-कलेक्टर भीम सिंह समाजसेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन व्यवस्था के लिये सहयोग की अपील👇👇👇

Next Post

होम आइसोलेटेड मरीजों की सुविधा के लिये कर्मचारियों की हुई तैनाती,नीचे देखे नाम और मोबाईल नम्बर 👇👇👇👇👇

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

होम आइसोलेटेड मरीजों की सुविधा के लिये कर्मचारियों की हुई तैनाती,नीचे देखे नाम और मोबाईल नम्बर 👇👇👇👇👇

पिता-पुत्र घर छोड़ भागे 188,269,270 के अपराध के अतिरिक्त धारा 51 से 60 तक हुई कायम

थाने में कोरोना पॉजिटिव से मचा हड़कंप थाना किया गया सील,पढिये कहाँ का मामला 👇👇👇👇

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In