बंगुरसिया मार्ग नटवरपुर मे मुखबिर की सूचना पर पिकअप सहित 2.50 लाख ₹ के सरई के गोले जप्त
वनमंडल के बीट गार्ड,वनरक्षक, वनपाल,परिक्षेत्राधिकारी काट रहे चांदी की सिल्ली
चक्रधर नगर पुलिस ने आज सुबह बंगूरसिया मार्ग पर सराई लकड़ी गोला से भरे एक पिकअप को जप्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
जब्त की गई लकड़ियों की कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए मामले को वन विभाग के सुपुर्द किया है।
चक्रधर नगर टी आई विवेक पाटले ने बताया की आज आज सुबह 7 बजे मुखबीर से जानकारी मिली की बंगुरसिया मार्ग पर पिकअप में लोड लकड़ी का गोला ले जाया जा रहा है । सूचना मिलते ही टीआई पाटले ने मौके पर जाकर पिकअप क्रमांक सीजी 04 जेबी 4096 के वाहन चालक व एक अन्य लोकेश देवांगन उम्र 32 वर्ष तथा हरिशरण यादव उम्र 40 वर्ष निवासी राजापारा से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि पिकअप में 10 नग सराई गोला लकड़ी रखा गया है। चालको से जब लकड़ी से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई तो उनके पास किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिला। लकड़ी तस्करी के इस मामले में पुलिस ने धारा 102 के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाटले के साथ जगमोहन ओगरे, चंदू बंजारे मौजूद थे।









