रायगढ़—— सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के अधिकारियो ने राजमहल के समीप स्थित होटल मांसाहारी होटल मेजबान पर समयावधि के पश्चात खुला पाया गया साथ ही लोगो को बैठाकर,पार्सल देकर व्यवसाय करते पाया गया,चूंकि होटल मालिक कांग्रेस के किसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बतलाये जा रहे है। जिस वजह से प्रशासन के दबंग,सिंघम,झांसी की रानी समझे जाने वाले प्रशासनिक अधिकारियो ने अपने हथियार डालकर महज समजाइश देकर एवं अपनी जेब से जुर्माना अदा कर काफी अलोकप्रियता बंटोर ली है। पिछले कुछ दिनों से बंटोरी जा रही लोकप्रियता पर ❓ प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया कि पूर्व में सिलबन्दी किये गये प्रतिष्ठान देशद्रोही, राज्यद्रोही का कार्य कर रहे थे जो इनकी दुकाने सीधे सील कर दी गई। सरकारें आती जाती रहती है परंतु निष्पक्ष कार्य यादगार बन जाते है।






