रायगढ़—-पिछले दिनों जिले के अहम थाने सारंगढ में अपराध में लिप्त अपराधियो की संख्या पर गौर करें तो काफी आश्चर्य होगा कि आखिर यह 7 का आंकड़ा क्या साबित करना चाह रहा है। सारंगढ पुलिस की दानसरा में जुआ रेड में 07 जुआडीआन धराये तो कल देहव्यवसाय के मामले में 07 लोगो पर कार्यवाही की गई। गत 17 तारीख को सहायक उपनिरीक्षक कमल पटेल ने भेडवन में जुआफड़ पर छापेमारी की थी। जिसमे भी 07 जुआडीआन पर कार्यवाही की गई थी।
7 पर 7 या हम 7-7 है। तेरा मेरा 7 है। ताश के 52 पत्ते=7
● भेड़वन के बाद दनसरा जुआ फड पर सारंगढ़ पुलिस की रेड……..
● 07 जुआरियों के फड से 26,200 रूपये नकद जप्त…….. दिनांक 18.09.2020 को थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक आशीष वासनिक के मुखबिर द्वारा ग्राम दनसरा सोसायटी के पास कुछ जुआडियान के जुआ खेलने की सूचना दिया गया । सूचना पर सारंगढ पुलिस स्टाफ के साथ गवाहों के साथ जुआ फड के पास पहुंचे और घेराबंदी कर 07 जुआडियान को 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े । जुआड़ी 1.संतोष श्रीवास पिता बाबुलाल श्रीवास उम्र 49 वर्ष साकिन कमलानगर सारंगढ 2. देव कुमार निषाद पिता जगधर निषाद उम्र 35 वर्ष 3. सुरेश कुमार सोनवानी पिता दादुराम सोनवानी उम्र 43 वर्ष 4. मोहनलाल अग्रवाल पिता प्यारेलाल उम्र 63 वर्ष 5. फुलेश्वर सोनवानी पिता सोनाराम सोनवानी उम्र 43 वर्ष 6. अशोक निषाद पिता चमार निषाद उम्र 24 वर्ष 7. दत्तात्रेय गिरी गोस्वामी पिता प्रहलाद गिरी गोस्वामी उम्र 37 वर्ष सभी साकिनान दानसरा थाना सारंगढ के फड़ एवं पास से *जुमला नगदी रकम 26,200 रूपये एवं 52 पत्ती तास* समक्ष गवाहन जप्त किया है । इसके एक दिन पूर्व सारंगढ़ लिस द्वारा ग्राम भेड़वन जुआ फड में रेडकिया गया था, जहां भी 07 जुआरियों से *25,300 रूपये* की जप्त हुई थी । जुआडियों पर थाना सारंगढ़ में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।







