● फेसबुक में दोस्ती, शादीसुदा व्यक्ति अविवाहित बताकर युवती का किया शोषण….
● पीडिता कोतवाली थाने में दर्ज करायी FIR, आरोपी गिरफ्तार…. दिनांक 01.10.2020 को थाना कोतवाली में राउरकेला (ओडिसा) में रहने वाली युवती द्वारा *सुखविन्दर सिंह बल पिता जोगिन्दर सिंह बल उम्र 32 साल निवासी ग्राम झलमला चौकी जूटमिल रायगढ़* के विरूद्ध धोखे से मंदिर शादी कर शारीरिक शोषण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पीडिता बताई कि नवम्बर 2017 में फेसबुक के माध्यम से *सुखविन्दर सिंह बल* से परिचय हुआ । चैटिंग के दौरान सुखविन्दर युवती से मोबाइल नम्बर लेकर बातचीत करता था । युवती जब कलकत्ता में काम कर रही थी तो सुखविन्दर युवती से मिलने कलकत्ता चला गया और उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया । जुलाई 2019 में सुखविंदर युवती के घर जाकर उन्हें विश्वास में लिया की वह अविवाहित है और उनकी लड़की से शादी करना चाहता है । युवती के घरवाले उसे अपने परिवार के साथ रिश्ता मांगने आना बोले तब सुखविंदर उन्हें बोला कि घरवाले इस रिश्ते को पसंद नहीं कर रहे हैं । सुखविंदर युवती को विश्वास दिलाया कि शादी कर कुछ दिन घरवालों से दूर रहेंगे और फिर घरवाले के मान जाने पर अपने घर में आ जायेंगे । युवती शादी से मना की तो सुखविंदर उसे मारने-पीटने की धमकी देने लगा और जुलाई 2019 में युवती से मंदिर में शादी कर उसे ढिमरापुर रायगढ़ में किराये के घर में रखा । मार्च 2020 में युवती को पता चला कि सुखविंदर पहले से शादी शुदा है और उसके 2 बच्चे हैं । तब सुखविंदर को झूठ बोलकर शादी किये हो बोली तो सुखविंदर गाली गलौज लडाई झगडा करने लगा और तुमको अपने घर नहीं ले जाउंगा बाहर ही बाहर रखूंगा कहने लगा । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 716/2020 धारा 376, 506 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।






