रायगढ़——-रायगढ़,जशपुर जिले के 2 दीनी प्रवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रात 9.15 बजे रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप पर हवाई जहाज से उतरे,मुख्यमंत्री दिल्ली से रायगढ़ आये,जहां अधिकारियों एवं कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया,ततपश्चात वे रायगढ़ के बालयोगी,हठयोगी बाबा सत्यनारायण के आश्रम कोसमनारा पहुंचे जहां उन्होंने देवो के देव महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़के बनने एवं बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण की कामना की इस अवसर केबिनेट मंत्री उमेश पटेल,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,कांग्रेसियों सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।








