• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, September 19, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोरोना से बचाव के संदेश, स्वच्छ रायगढ़ पर बनाई गई पेंटिंग्स को दिये गये पुरस्कार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
7th January 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

कोविड एवं स्वच्छता थीम पर बने पेंटिंग को कलेक्टर सिंह ने सराहा
बेस्ट पेंटिंग को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
रायगढ़। नगर निगम एवं लायंस क्लब द्वारा गर्ल्स डिग्री कॉलेज दीवार पर कोविड एवं स्वच्छता की थीम पर पेंटिंग स्पर्धा कराई गई थी जिसमें शहर के स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों ने भाग लेकर अपने प्रतिभा दिखाई थी थीम पर बने पेंटिंग को कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्री जानकी काटजू ने सराहा ।
नगर पालिक निगम और समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मिड टाउन के संयुक्त तत्वधान में 6 दिसम्बर को रायगढ़ के गर्ल्स कॉलेज बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग स्पर्धा कराई गई थी, जिसमें लगभग 58 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता एवं कोविड -19 रखा गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चो ने भाग लिया और स्वच्छता और कोरोना वायरस से बचाव के संदेश दिए । आज रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ,महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू एवं आयुक्त आशुतोष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कलेक्टर भीम सिंह बच्चों की इस प्रतिभा को सराहा और कहा कि कोरोनाकल में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी इस्तेमाल किया है। सभी ने बहुत ही उम्दा चित्रकारी के साथ साथ सन्देश भी दिया है। शहर में जागरूकता लाने के लिए इस तरह के आयोजन समाजसेवी संस्थान को करते रहना चाहिए। शहर को साफ सुंदर और नम्बर एक पर लाने में सभी संस्थाए अपना योगदान दें। अपने अपने वार्डों में गन्दगी दिखने पर तत्काल सामने वाले को रोकिये अगर नही माने तो निगम को सूचित करें। निगम द्वारा पेनाल्टी कार्यवाही की जाएगी । कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि शहर के और भी स्थल हैं वहां भी ऐसे स्वच्छता के विषय में प्रतियोगिता कराए एवं सुग्घर रायगढ बनाने में सहयोग प्रदान करे।आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सदैव जनप्रतिनिधियों को ही आगे आना पड़ता था, लेकिन अब समाजसेवी संगठन भी इस विषय मे अपना योगदान दे रहे हैं। लायंस क्लब मिडटाउन ने सर्वप्रथम स्वच्छता विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित करने का बीड़ा उठाया । यह हमारे लिए गर्व की बात है। छोटे बच्चों के जेहन में स्वच्छता के प्रति अच्छी धारणा है। इस पर कमिश्नर पाण्डेय ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत मे महापौर श्रीमती जानकी अमृत काट्जू ने भी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्लब के सभी सदस्यों से कहा कि प्रशासन के साथ मिल कर अपने शहर को प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग करे ताकि सुग्घर रायगढ़ की कल्पना को साकार किया जा सके। कलेक्टर भीम सिंह, महापौर श्रीमती जानकी अमृत काट्जू, आयुक्त आशुतोष पांडेय के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आये प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया, जिसमें प्रथम कुणाल दीक्षित एंड ग्रुप द्वितीय स्थान पर रुचि सांवरिया एंड ग्रुप वियू बेरा एंड ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर आशा सिंग एंड ग्रुप तथा बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों के साथ लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयंस ऋषि वर्मा ,लॉयंस के बी गोयल सचिव, लॉयंस गोपाल बापोड़िया कोषाध्यक्ष लॉयंस उमेश थवाईत उपस्थित थे।अंत मे जनकारवा सामाजिक संगठन के सदस्यों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शहर को सुंदर बनाने की मुहिम मोर शहर मोर घर को कलेक्टर सिंह, महापौर, आयुक्त एवं क्लब के सदस्यों के साथ साझा किया।

ShareSendTweet
Previous Post

उस्मान बेग पर फूट रहा कांग्रेसियों का गुस्सा,कांग्रेस के कद्दावर नेता पर प्रश्रय देने का आरोप,गद्दार दिवस पर सैकड़ो लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई

Next Post

🔴अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-सांसद गोमती साय🔴सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न🔴

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

🔴अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-सांसद गोमती साय🔴सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न🔴

दिव्यांग दुर्गेश नंदिनी को कलेक्टर सिंह ने सौंपी मोटराइज्ड ट्रायसायकिल की चाबी

मरीन ड्राइव की लंबाई पचधारी तक बढ़ाई जा सकती है-----कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In