🔴रायगढ़ में सोनू बंधन, खरसिया में डॉ. सजन कुमार अग्रवाल, लोईंग में साधना सारथी व लैलूंगा में गुलाब पैंकरा को वैक्सीन लगाकर कोविड टीकाकरण की हुई शुरूआत🔴उमेश पटेल ने खरसिया सिविल अस्पताल में एक्स-रे मशीन का किया शुभारंभ🔴जिले में 4 वेक्सीनेशन साइट पर टीकाकरण की हुई शुरूआत, 400 लोगों को लगा टीका🔴
रायगढ़—- उमेश पटेल की ने आज सिविल अस्पताल खरसिया में कोविड वैक्सीन टीकाकरण, एक्स-रे मशीन एवं डेंटल चेयर का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खरसिया डॉ.सजन कुमार अग्रवाल को लगा।
वहीं रायगढ़ मेडिकल कालेज में कोविड वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जहां मेडिकल कालेज के हाउस कीपिंग स्टाफ सोनू बंधन को डॉक्टरों के निगरानी टीम के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। इस मौकै पर विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर भीम सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग में साधना सारथी को डॉ.भावना पटेल के निगरानी एवं ब्लॉक मेडिकल आफिसर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी के निगरानी में वेक्सीनेशन का कार्य संपादित किया गया।
विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी की मौजुदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा में फार्मासिस्ट श्री गुलाब पैंकरा को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुये बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जा रहा है अभी तक जिले में कुल 400 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण लगा गया है। टीका लगने के बाद किसी भी प्रकार की एलर्जी एवं शिकायत नहीं है लोग बहुत ही उत्साह के साथ टीका लगवा रहे है। जिले में 4 केन्द्र बनाये गये है। (1)मेडिकल कालेज रायगढ़(2) सिविल अस्पताल खरसिया (3)सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा (4) लोइंग है। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र में रोजाना 100 टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।





