• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

आर.एल.हॉस्पिटल एवं डॉ बी. पी. पटेल सोनोग्राफी सेंटर सील करने के आदेश दिए कलेक्टर भीम सिंह ने

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th March 2021
0
0
SHARES
2
VIEWS
Advertisement

🔴गाईड लाईन्स के अनुसार ही करना होगा सोनोग्राफी सेंटर्स का संचालन🔴अनियमितता पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही —–भीम सिंह🔴अनुपम एवं आलोक डाइग्नोस्टिक सेंटर को बनानी होगी पार्किंग व्यवस्था🔴

कलेक्टर भीम सिंह की अध्यक्षता में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट 1994 के जिले में सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यों एवं सोनोग्राफी सेंटर संचालकों एवं चिकित्सकों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि जन्म से पूर्व शिशु की लिंग की जांच करना व उसका परिणाम बताना पूर्णत: गैर कानूनी है तथा ऐसा करते पाये जाने पर सजा का प्रावधान है। इस एक्ट के तहत सोनोग्राफी सेंटर्स के संचालन के लिये निर्धारित गाईड लाईन्स है जिनका सख्ती से पालन किया जाये। किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमें लिंगानुपात घटाने की दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य करना है।
बैठक में सोनोग्राफी सेंटरों के राज्य स्तरीय टीम द्वारा किये गये निरीक्षण का प्रतिवेदन जिला नोडल अधिकारी ने प्रस्तुत किया। उक्त प्रतिवेदन की अनुशंसा के आधार पर पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर्स द्वारा ऑनलाईन फार्म एफ के भरे जाने के संबंध में तथा अन्य अनियमितताओं के चलते दो सोनोग्राफी सेंटर्स डॉ.बी.पी.पटेल तथा आर.एल.अग्रवाल हॉस्पिटल का सोनोग्राफी सेंटर को सील करने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। इसके साथ ही अन्य संस्थाओं को ऑनलाईन फार्म भरने व एन्ट्री के लिये एक सप्ताह का समय दिया गया है। कोतरा रोड में स्थित आलोक डायग्नोस्टिक तथा अनुपम डायग्नोस्टिक को उस रोड पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने के लिये समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने सोनोग्राफी सेंटर्स के नियमित निरीक्षण करने तथा वहां कोविड के संक्रमण रोकथाम के अनुरूप व्यवस्थायें नहीं पाये जाने पर जुर्माना लगाने तथा अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।
इसके साथ ही बैठक में गर्भवती महिलाओं के लिये सोनोग्राफी की दर 700 रुपये तथा बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिये 300 रुपये, जन्मजात विकृति की जांच के लिये कंजेनायटल सोनोग्राफी टेस्ट की दर 800 रुपये करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर सिंह ने इन दरों को सोनोग्राफी सेंटर्स में अनिवार्य रूप से लगाने के साथ अधिकारियों तथा जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यों के नाम व नंबर्स लिखने के लिये कहा।
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सोनोग्राफी सेंटर्स संचालक व चिकित्सक तथा जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

75 लाख अस्पताल के कायाकल्प के नाम पर देकर हड़पने की तैयारी तो नही कहीं

Next Post

सब एरिया मैनेजर,डिस्पैच अधिकारी का तबादला कर आला अधिकारियों ने बचा ली अपनी गर्दन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

5th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

सब एरिया मैनेजर,डिस्पैच अधिकारी का तबादला कर आला अधिकारियों ने बचा ली अपनी गर्दन

आदिवासी विभाग में ताबड़तोड़ भ्र्ष्टाचार,13 लाख रुपये की फिनाइल खरीद डाला कोरोनकाल में

पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह पर युवक की जमकर हुई धुलाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In