रायगढ़—– लगता है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष “नरेश शर्मा” पर शनि की महादशा चल रही है। तभी तो उनके साथ कुछ न कुछ हो ही रहा है। पिछली बाते याद न करते हुए नई बात पर गौर करें
हुआ यूं कि कल नरेश के मोबाइल पर किसी युवती ने वीडियो कॉल किया। नरेश ने जैसे ही काल रिसीव किया वह युवती निवस्त्र हो गई साथ ही स्किनशाट खिंच ली गई। फोन काटने के बाद मेसेज द्वारा ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया । लड़की के मोबाइल नम्बर से नरेश शर्मा को यू ट्यूब पर क्लिप अपलोड करने की धमकियां दी जाने लगी या फिर बदले में 25 हजार रुपये मांगे जाने लगे। नरेश शर्मा ने उक्त तम्बर ब्लॉक कर दिया तब अन्य नम्बरो से नरेश को हड़काया जाने लगा। जिससे भयभीत होकर नरेश शर्मा पुलिस की शरण मे पहुंचकर उक्ताशय की जानकारी दी। सायबर सेल ने जब उन नम्बरो को ट्रेस किया तो वे आसाम,गुरुग्राम,बंगाल के निकले। बरहाल पुलिस उन नम्बर धारकों के करीब पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।







