• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, October 8, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

बिंजकोट और एकताल बने शत-प्रतिशत कोविड टीकाकृत गांव,कलेक्टर भीम सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
3rd April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

टूटी कलम —-रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के दो ग्राम पंचायत बिंजकोट एवं एकताल शत-प्रतिशत कोविड टीकाकृत गांव बन चुके हैं। यहां निवास कर रहे 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्रशासनिक अमले के साथ इन गांवों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सक्रिय भूमिका व सभी की साझी मेहनत से यह सम्भव हो सका है। कलेक्टर भीम सिंह ने इस उपलब्धि पर आज बिंजकोट व एकताल के सरपंच व स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीईओ जिला पंचायत रवि मित्तल भी इस दौरान उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह बहुत संवेदनशील समय है। कोरोना संक्रमण के जल्द रोकथाम के लिए टीकाकरण कार्य शीघ्र पूरा करना है। ऐसे समय में बिंजकोट और एकताल के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों द्वारा जो जिम्मेदारी व जागरूकता का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है। इससे दूसरे पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी और हम 45 वर्ष से अधिक उम्र के अपने लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द प्राप्त कर सकेंगे। बिंजकोट से सरस्वती उमेश पटेल, एएनएम प्रतिमा दास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता भुईयां, रजनी सिदार, गायत्री यादव, उत्तरा निषाद, प्रियंका चौहान तथा पंचायत सचिव रूपेंद्र कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत एकताल से सरपंच बुधेश्वरी हिमांशु चौहान, मितानिन कांता गुप्ता व रूखमणी प्रधान, पंचायत सचिव बृजमोहन प्रधान व रोजगार सहायक प्रमोद यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 45 वर्ष से अधिक लोगों के टीकाकरण को बढ़ावा देने पर प्रशासन का पूरा फोकस है। कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरा प्रशासनिक अमला प्रतिदिन टीकाकरण के लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को टीका लगे इसके लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। प्रशासनिक प्रयासों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

ठेकेदार राजकुमार जयसवाल द्वारा बनाई जा रही 50 लाख रुपये की सड़क की गुणवत्ता देखने पहुंचे निगम कमिश्नर

Next Post

देश की शक्तिशाली सेना,36 हजार करोड़ के अत्याधुनिक राफेल क्या दिखाने के लिए ही है

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

5th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

देश की शक्तिशाली सेना,36 हजार करोड़ के अत्याधुनिक राफेल क्या दिखाने के लिए ही है

एक जवान अभी भी लापता,जवानों को लेने पहुंचे वायुयान के पास हुआ ब्लास्ट,कोई नुकसान नही हुआ

शहीद जवानों की शहादत को नमन है अंदर नम आंखों से देखिए देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज जवानों की तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In