• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

हिंडालको अंडरग्राउंड कोल माइंस का कलेक्टर भीम सिंह ने लिया जायजा

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴खदान के अंदर पहुंच कर प्रोडक्शन सेफ्टी और विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की ली जानकारी🔴

टूटी कलम रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह आज मिलूपारा स्थित हिंडालको फोर बाई फाइव अंडर ग्राउंड कोयला खदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 मीटर अंदर पहुंचकर खदान की स्थिति प्रोडक्शन, सेफ्टी सहित तकनीकी चीजों की जानकारी ली।
कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंडरग्राउंड खदान में सेफ्टी और खदान परियोजना की जानकारी ली। इसके बाद हिंडालको के अधिकारी विवेक मिश्रा ने ट्रेनिंग गैलरी में ले जाकर मशीनी उपकरण, उत्पादन और सेफ्टी, खान सुरक्षा आदि की जानकारी चलित मशीनों के माध्यम से दी। खदान सेफ्टी बेल्ट, लाइट, हेलमेट व जैकेट लगाकर खुद कलेक्टर सिंह ने अंडर ग्राउंड कोयला खदान का निरीक्षण किया। सबसे पहले इंक्लाइन नंबर तीन गेट से करीब 50 मीटर पैदल चलकर खदान के अंदर पहुंचे। इसके बाद मेन राइडिंग चेयर लिफ्ट सिस्टम से 58 एल ई-4 डीई कम्पार्टमेन्ट करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर खदान पहुंचे, जहां पर खदान डेवलपमेंट, डीप लार्टिंग प्रोसेस, आइसोलेशन स्टापिंग की जानकारी ली। हिंडालको के अधिकारियों ने कलेक्टर सिंह को बताया कि वर्तमान में अंडर ग्राउंड खदान को कोल इंडिया को हैंड ओवर करने का प्रोसेस चल रहा है। इसलिए खदान से वर्तमान में किसी भी तरह का प्रोडक्शन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिंडालको की फोर बाई फोर ओपन माइंस से ही कोयला उत्पादन का काम चल रहा है, जो आने वाले कुछ सालों में समाप्त हो जाएगा। खदान के अंदर पहुंचकर कलेक्टर सिंह ने खदान उत्पादन, प्रबंधन, मशीनीकरण, सेफ्टी, सीलिंग और फिल करने की प्रक्रिया संबंधित पूर्ण जानकारी ली। इसके बाद हिंडालको के अधिकारियों ने खदान के अंदर से निकलने वाले पानी को पाइप के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लांट में लाने और उसे आरओ ट्रीट कर गांव वालों को सप्लाई करने संबंधित प्लांट को दिखाया।
कलेक्टर सिंह ने हिंडाल्को के फोर बाई फोर ओपन खदान का भी जायजा लिया, यहां भी प्रोडक्शन होने और बैक फील की जानकारी ली। हिंडालको के अधिकारियों ने बताया कि यहां से मिट्टी निकलने के बाद खुदाई होने पर मिट्टी व सेल निकलते हैं। उसे डम करके बैक फीलिंग किया जाता है। जैसे-जैसे खदान आगे बढ़ते जाता है उस मिट्टी और सेल को वैसे-वैसे आगे की ओर बैक फिलिंग करते हुए आगे बढ़ा जाता है। एनजीटी के दौरान माइंस से निकलने वाले पानी को पास के गांव के खेतों में छोडऩे की बात सामने आई थी, जिसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर सिह ने पर्यावरण संरक्षण अधिकारी वर्मा को दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, एसडीएम अशोक मार्बल, नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल, खनिज डीटीओ डी.के.चंद्राकर, सहायक खनिज अधिकारी ए.बारिक, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा सहित पर्यावरण संरक्षण के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
जेपीएल एशडैम का किया निरीक्षण
दौरा से वापस लौटते हुए कलेक्टर सिंह ने तमनार स्थित जेपीएल के एश डेम का भी निरीक्षण किया। यहां एनजीटी के दौरे के दौरान टीम ने डेम से लीकेज होने और राखड़ उडऩे की बातें सामने आई थी। इस पर अधिकारियों को बुलवाकर कलेक्टर सिंह ने वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जेपीएल के अधिकारियों ने बताया कि जो लीकेज थे उसकी फिलिंग कर दी गयी है। इसी तरह सूखे हुए एश पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। डैम में मिट्टी फिलिंग का काम भी जारी है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

धारा 144 की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे जनप्रतिनिधी,स्थापना दिवस, भूमि पूजन,बैठकों का दौर क्या 144 से जुदा है।

Next Post

समय सारिणी में बदलाव,जरूर देखें बाद में प्रशासन को दोष मत देना

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

समय सारिणी में बदलाव,जरूर देखें बाद में प्रशासन को दोष मत देना

इस समान की हेराफेरी कर किया जा रहा है लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़

इसको कहते है,खबर का असर मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In