• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

खेत में लगे सिंचाई पाईप को काटना बन गई हत्या की वजह,एस डी ओ पी पीताम्बर पटेल का मार्गदर्शन एवं थानेदार सुमत राम साहू की तेज निगाहों से बच न सके आरोपी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴कुनकुनी अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार🔴पुरानी रंजिश पर दो आरोपी मिलकर किये थे अधेड़ की हत्या🔴खरसिया पुलिस के साथ फारेंसिक टीम व डॉग स्कवॉड की रही अहम भूमिका🔴आरोपियों से धारधार गुप्ती, हंसिया व बाइक जप्त की गई🔴

● दिनांक 10-11/04/2021 की दरम्यानी रात थाना खरसिया अन्तर्गत ग्राम कुनकुनी, लोहाखान में हुई अधेड़ व्यक्ति के अंधे कत्ल के मामले को खरसिया पुलिस घटना के 24 घंटे अंदर सुलझा लिया गया है । मामले में दो आरोपियों से हत्या के लिये प्रयुक्त लोहे की धारधर गुप्ती, हंसिया व बाइक की जप्ती की गई है । जानकारी के अनुसार दिनांक 11.04.21 को ग्राम कुनकुनी में रहने वाले *दीपक कुमार (18 साल)* द्वारा उसके पिता की बीते रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था । रिपोर्टकर्ता बताया कि प्रतिदिन की तरह पिता *परमानंद राठिया (उम्र 40 वर्ष)* घर के पास झोपड़ी में अकेले सोये हुये थे, सुबह जब मां उठी तो हमारे घर का दरवाजा बंद था । बहन (ज्योति राठिया) अपने मोबाईल फोन से चाचा सदानंद राठिया को फोन कर घर का दरवाजा खोलवाई । उसके बाद मां जाकर पिताजी को देखी खाट में सोये अवस्था में पड़े हुये थे, कोई अज्ञात व्यक्ति पिता के गले मे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया था । खरसिया पुलिस घटना के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 234/2021 धारा 302 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह को प्राप्त होने पर एफएसएल टीम के साथ पुलिस डॉग को खरसिया के लिये रवाना किया गया । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचकर मृतक के घरवालों एवं आसपास के लोगों से एक-एक कर पूछताछ किया जा रहा था । मृतक के किसी के साथ झगड़ा विवाद होने के संबंध में पूछताछ पर जानकारी मिली कि कुनकुनी के *शंकर लाल राठिया (42 वर्ष)* व परमानंद राठिया के बीच कुछ दिनों पहले झगड़ा विवाद हुआ था । टीआई सुमत राम साहू संदेही शंकरलाल राठिया के घर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ किये तो शंकरलाल राठिया घटना से साफ इंकार किया । इसी दौरान टीआई साहू की नजर शंकरलाल के बाईक पर पड़ी जिसके दाहिने इंडिगेटर के ऊपर लाल खून का दाग जैसा दिखा । उसी समय पुलिस डॉग मृतक के घर (घटनास्थल) से स्मैल (गंध) लेकर बाइक तक पहुंची, मौके पर उपस्थित फारेंसिक टीम द्वारा इंडिगेटर पर खून होना बताया । शंकरलाल राठिया को देख पुलिस डॉग भौंकने लगा , जिसके बाद शंकरलाल राठिया की एक न चली और वह अपना जुर्म कबूल किया और घटना को अपने साथी पूरनलाल राठिया के साथ मिलकर करना बताया । आरोपी *शंकरलाल राठिया* बताया कि इसकी खेत परमांनद राठिया के घर के पास में है । खेत में लगी फसल को परमानंद का मवेशी खा गया था, इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ था, जिसका बाद में समझौता कर लिये थे । पिछले कई दिनों से खेत में सिंचाई के लिये लगाये गये पाईप को रात में कोई काट देता था , मुझे शंका हुआ कि परमानंद ही पाईप को काटता है । अक्सर खेत को देखने गांव के पूरनलाल के साथ जाता था जिसे परमानंद के साथ झगड़ा विवाद को बताया था । रोज के झगड़ा विवाद को समाप्त करने दोनों मिलकर परमानंद की हत्या करने की ठान लिये और दिनांक 10.04.2021 की रात बाइक पर परमानंद के झोपड़ी पहुंचे । हत्या के लिये शंकरलाल राठिया लोहे का हंसिया और पूरन राठिया चाकूनुमा गुप्ती पकड़ा था । झोपड़ी पर सोये अवस्था में परमानंद के गले पर धारधार हंसिया से काटे तो परमानंद उठाकर संघर्ष करने लगा तब उसके पीठ में गुप्ती से 3-4 बार मारे और दोबारा गले को रेत कर उसकी हत्या कर बाइक लेकर डेम गये । जहां डेम में शंकर अपने खून लगे कपड़ो को धोकर नहाया और हंसिया, पेंट को डेम के पास छिपाकर बाइक लेकर घर आ गया । आरोपी शंकरलाल राठिया के मेमोरेंडम पर डेम के पास छिपाये हंसिया और उसके कपड़े तथा घर से सोल्ड पल्सर बाइक एवं आरोपी पूरनलाल राठिया के मेमोरेंडम पर चाकूनुमा गुप्ती और रक्त रंजित कपड़े बरामद किया गया है । घटना में शामिल दोनों आरोपी (1) शंकर लाल राठिया पिता गोवर्धन राठिया 42 वर्ष ग्राम कुनकुनी (2) पूरन लाल राठिया पिता करम साय राठिया 28 वर्ष ग्राम कुनकुनी थाना खरसिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है । मामले के शीघ्र पटाक्षेप में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया पितांबर पटेल के सुपरविजन में एफएसएल टीम के साथ थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक प्रदीप तिवारी , विशोप सिंह, किशोर राठौर, राजेश राठौर, शिव वर्मा, मुकेश यादव, अशोक कंवर, योगेश साहू, योगेंद्र सिदार तथा पुलिस डॉग व डॉग हैंडलर की अहम भूमिका रही है ।

ShareSendTweet
Previous Post

इन वस्तुओं को आज ही खरीद ले ताकि कोई समस्या उतपन्न न हो

Next Post

यह आदेश कन्टेन्टमेंट जोन के लिए है,कलेक्टर का आदेश संशोधित

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

यह आदेश कन्टेन्टमेंट जोन के लिए है,कलेक्टर का आदेश संशोधित

ब्रेकिंग न्यूज ---पानी मे डूबा मोबाईल किस तरह से हुआ पुनः चालू

कबूतर जा जा जा कबूतर जा,मैं पीछे आया कबूतर जा जा जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In