• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, June 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

अब चिन्हांकन के लिए होम आइसुलेशन वाले मरीजों के घरों पर छापी जायेगी स्टेनशील

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴कोविड की रोकथाम के लिए हर मोर्चे पर करना है पूरे समर्पण से काम-कलेक्टर भीम सिंह🔴कोविड प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों में बढ़ाएं जा रहे हैं मैन पावर🔴होम आइसोलेटेड मरीजों के घर के बाहर पेंट से बनाये जाएंगे निशान🔴 शिक्षा, श्रम, आदिवासी,उद्योग विभाग के कर्मचारियों को सौपी जायेगी ड्यूटी🔴

टूटी कलम समाचार रायगढ़ कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के लिये सभी मोर्चो पर पूरी गंभीरता व समर्पण से कार्य करना है। बात चाहे सैंपलिंग-टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशेन का मैनेजमेंट, मरीजों का फालोअप, उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करना, समय से दवाईयां उपलब्ध कराना हो सभी एरियाज में पूरी तेजी से काम होना है। इसके लिये मैन पावर की संख्या जरूरत अनुसार तत्काल बढ़ायी जा रही है। अन्य विभागों के कर्मचारियों को कोविड मैनेजमेंट के इन सारे कामों के सुचारू संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ तत्काल संलग्न करें। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने समय-सीमा की बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से कही।
कलेक्टर सिंह ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के प्रबंधन की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों का नियमित फालोअप कर हेल्थ अपडेट लेने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने मैन पावर को तत्काल बढ़ाते हुये शिक्षा, श्रम, उद्योग, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य विभागों से कर्मचारी, 40 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व कम्प्यूटर सेट लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम को बड़ी जगह पर शिफ्ट करने के लिये कहा। होम आईसोलेशन सहित एक्टिव सर्विलांस व टीकाकरण में अलग-अलग डेटिकेटेड टीम तैनात करने के लिये कहा। कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिये सभी ब्लाकों के साथ रायगढ़ शहरी क्षेत्र में भी टीम बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी एसडीएम तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिये। होम आईसोलेटेड मरीजों के घर के बाहर चिपकाने वाले स्टिकर को फाडऩे की घटनायें सामने आने पर अब घरों के बाहर लाल स्टेंसिल पेंट लगाने के निर्देश दिये। जिससे लोगों को व्यक्ति के होम आईसोलेशन में होने की जानकारी मिल सके। उन्होंने होम आईसोलेटेड मरीज के प्रायमरी कांटेक्ट की जल्द टेस्टिंग करने के निर्देश दिये। इसके लिये शहर में मोबाईल टीम बढ़ाने के लिये कहा।
उन्होंने सैंपलिंग के लिये टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। जिसके लिये उद्योगों द्वारा संचालित लैब से टेक्नीशियन्स को भी संलग्न करने के लिये कहा। साथ ही उद्योगों द्वारा अस्पतालों व डॉक्टर्स की ड्यूटी कोविड अस्पतालों में लगाने के लिए भी निर्देशित किया। रेलवे स्टेशन में आने वाले सिम्पटोमेटिक यात्रियों की तत्काल एन्टीजन जांच करने के निर्देश दिये। एसम्पिटोमेटिक मरीजों को क्वारेंटीन सेंटर भेजने के लिये कहा। उन्होंने प्रशासन द्वारा तैयार किये क्वारेंटीन सेंटर्स के साथ पेड क्वारेंटीन बनाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये। प्रशासन द्वारा तैयार किये गये क्वारेंटीन सेंटर में गद्दे, बेड, पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश सभी सीईओ जनपदों को दिये। रेलवे स्टेशन के साथ ही उन्होंने बस स्टैण्ड व जिले के बार्डर विशेषकर अंतर्राज्यीय बार्डर पर टेस्टिंग की टीम तैनात करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने कोरोना के चलते अन्य राज्यों से वापस लौट रहे श्रमिकों के लिये समुचित व्यवस्था करने के निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दिए।
ऑक्सीजन उपलब्धता की लगातार करें मॉनिटरिंग
उन्होंने पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध रखने के निर्देश सीएमएचओ को दिये और इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सिलेण्डर खाली होते जाएं उन्हें छोटे बैचों में रिफिल करवाते जाये जिससे हमेशा अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध रहे। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों के उपचार के लिए 9 बाईपेप मशीने आ चुकी है। जल्द ही 10 और वेंटीलेटर मशीने आने वाली हैं।
मरीजों के लिए बनेगा कॉउंसलिंग सेल
कोरोना के इस कठिन समय में मरीजों को मानसिक सपोर्ट देने के लिये एक काउंसिलिंग सेल बनाने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने सीएमएचओ को दिए। इस सेल के माध्यम से मरीजों से नियमित बात कर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत रहें।
गांवों में जागरूकता बढ़ाने पर दें जोर
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते केसेस के मद्देनजर वहां जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय पर जांच व इलाज लेने के लिये प्रेरित करने के लिये कहा। उन्होंने गांवों में मितानिनों को दवाई किट और ऑक्सीमीटर देकर रखने के लिये कहा। जिससे ऑक्सीजन सैचुरेशन को माप कर जरूरतमंद व्यक्ति व्यक्ति के लिए इलाज व दवा की तत्काल व्यवस्था की जा सके।
वैक्सीनेशन में किया है बढिय़ा काम, आगे भी इसे जारी रखें
45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के पहले डोज के वैक्सीनेशन में जिले ने उत्कृष्ट कार्य किया हैए और पूरे प्रदेश में दूसरे पायदान पर है। इसके उपलब्धि के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बधाई दीए और कहा कि 01 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रारम्भ होने जा रहे वैक्सीनेशन में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करना है। उन्होंने रायगढ़ शहरी क्षेत्र में जिन वार्डों में टीकाकरण शेष है, उसे जल्द पूरा करने के लिये कहा। इसके लिये उन वार्डो के समीप टीकाकरण केन्द्र को शिफ्ट करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने नगर निगम में भी एक टीकाकरण केन्द्र खोलने के लिये कहा।
समितियों के माध्यम से किसानों को विक्रय करें वर्मी कम्पोस्ट
बैठक के दौरान कलेक्टर सिंह ने गोधन न्याय योजना के लंबित भुगतान की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि बैंक अधिकारी, गौठान के नोडल व जनपद सीईओ के साथ मिलकर समूहों के लंबित भुगतान हेतु खाता सुधार का कार्य किया जा रहा है जो अगले दो-तीन दिनों में पूरा हो जायेगा। जिन विक्रेताओं के खाता सुधार लंबित है उसका भी सुधार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने तैयार वर्मी कंपोस्ट को सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को विक्रय करने के निर्देश दिये है। उन्होंने नरवा संवर्धन कार्यों के तहत जिला पंचायत व वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बताया गया कि 511 नरवा संवर्धन के कार्यों के डीपीआर को स्वीकृति प्रदान दे कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने वन विभाग से वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी भी ली।
इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीएफओ रायगढ़ प्रणय मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

टूटी कलम ब्रेकिंग,तो यह वजह है जिंदल के द्वारा आक्सीजन मुफ्त देने कारण

Next Post

संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह की वजह से रायगढ़ जिले को मिली प्रसिद्धि

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
Next Post

संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह की वजह से रायगढ़ जिले को मिली प्रसिद्धि

रायगढ़ आने वाले यात्रियों को 07 दिनों तक मेहमानो की तरह रखा जायेगा

टूटी कलम विशेष अभी देश मे लाकडाउन की जरूरत नही है-- मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In