• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, September 28, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

गाईड लाईन का उल्लंघन कर ऑक्सीजन सिलेण्डर रिफिल कराने वाले उद्योगों पर लगाये प्रतिबंध—कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th May 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर लगातार करें कोविड टेस्टिंग

टूटी कलम रायगढ़ ऑक्सीजन गैस सिलेंडर रिफिल करने वाली एजेंसियों द्वारा कुछ उद्योगों द्वारा दबाव डालकर सिलेंडर रिफिलिंग कराने की बात सामने आई, जिस पर कलेक्टर भीम सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के उद्योगों की जांच करने और सिलेंडर उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश अनुसार अभी ऑक्सीजन का मेडिकल पर्पज में ही उपयोग किया जाना है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश उन्होंने दिए।
कलेक्टर भीम सिंह ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज व केआईटी कालेज में ऑक्सीजनेटेड व आईसीयू बेड की स्थिति की जानकारी ली। इस पर कलेक्टर सिंह ने दोनों ही जगह बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर सिंह के समक्ष कुछ उद्योगों द्वारा दबाव बनाकर ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग कराने की बातें सामने आई। इस पर कलेक्टर सिंह ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के उद्योगों की जांच करने और शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के पालन नहीं करने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
कलेक्टर सिंह ने अंतरराज्यीय सीमा जैसे रेंगालपाली, एनटीपीसी लारा, महापल्ली, एकताल, बरमकेला व अन्य ब्लाक के चेक पोस्ट पर गंभीरता से आने वाले लोगों की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने 72 घंटे के भीतर का नेगेटिव रिपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को जाने देने तथा बिना रिपोर्ट लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच करने व रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार उन्हें क्वारेन्टीन सेंटर भेजने और हॉस्पिटल में एडमिट कराने के निर्देश दिए। बिना लक्षण वालों को 07 दिन के लिए क्वारेन्टीन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने कहा कि दूसरे प्रदेश से रेल से आने वालों की जांच और क्वारेन्टीन सेंटर भेजने का कार्य गाइड लाइन अनुसार हो। इसी तरह बस से आने वालों की जांच और उन्हें क्वारेन्टीन सेंटर भेजने का कार्य भी करना है। कलेक्टर सिंह ने बाइपेप मशीन, वेंटिलेटर खरीददारी के लिए सतत् संपर्क करने के लिए सहायक कलेक्टर सुश्री रोमा श्रीवास्तव को निर्देशित किया। मशीन की सप्लाई होने पर खरसिया, सारंगढ़, धरमजयगढ़ में जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अन्य मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी को दिए।
इसके बाद मितानिन को दिए जाने वाले दवाइयों की किट के संबंध चर्चा की गई। इसमें लक्षण आने वाले मरीजों को शासन के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना दवाइयां उपलब्ध कराने की बात जिला पंचायत सीईओ डॉ. रवि मित्तल ने कही। कलेक्टर सिंह ने शासन से पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की मांग करने और गांव के मितानिन किट में कोरोना की दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र कटारा, निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय, ज्वाइंट कलेक्टर सुमित अग्रवाल सहित डिप्टी कलेक्टर सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
समय पर मिले जांच रिपोर्ट
कलेक्टर सिंह ने कोरोना जांच रिपोर्ट मिलने में देर होने संबंधी शिकायतों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तय समय पर जांच रिपोर्ट देने और उसके बाद गंभीर मरीजों को अस्पताल और सामान्य मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने संबंधित कार्रवाई करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी को दिए। इसी तरह कलेक्टर सिंह ने होम आइसोलेटेड मरीजों की डाक्टरों द्वारा डेली अपडेट लेने और जरूरत पडऩे पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने निर्देशित किया। कलेक्टर सिंह ने हर तीन घंटे में अस्पतालों में सामान्य, ऑक्सीजनेटेड और वेंटीलेटर, आईसीयू बेड की संख्या अपडेट करने की बात कही।
आयुष्मान कार्ड का लाभ मिले, इसकी गंभीरता से हो मानिटरिंग
समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि वर्तमान में निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं के बराबर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के आकड़ों के अनुसार एक-दो कोरोना के भर्ती मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल पाया है। इस पर कलेक्टर सिंह ने सीएमएचओ डॉ.केशरी को टीम बनाने और सभी निजी अस्पतालों में इसकी मॉनिटरिंग कर हर रोज रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं देने वाले अस्पतालों में सख्त कार्रवाई करने की बात कलेक्टर सिंह ने कही।
केआईटी में सीसीटीवी की व्यवस्था
कलेक्टर सिंह ने केआईटी कोविड अस्पताल में सीसीटीवी को शुरू करने और इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस पर सीएमएचओ डॉ.केशरी ने सीसीटीवी लगने और जरूरत के हिसाब से और कैमरे लगाने की बात कही।
मजदूरों का बनाए जाब कार्ड
कलेक्टर सिंह ने दूसरे राज्य से आने वाले मजदूरों का मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल को दिए। इससे मजदूरों को काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसी तरह कलेक्टर सिंह ने क्वारेन्टीन सेंटर के समस्त पंजी का संधारण तय फार्मेट पर विधिवत रखने के निर्देश दिए।
वर्मी कंपोस्ट भंडारण की व्यवस्था के निर्देश
बैठक में शासन की महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना पर कलेक्टर सिंह ने चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल ने वर्मी कंपोस्ट की भंडारण और विक्रय व्यवस्था करने की बात कही। इस पर कलेक्टर सिंह ने कृषि विभाग व संबंधित अधिकारियों को जिले के गोठान स्थित वर्मी कंपोस्ट के भंडारण करने और किसानों, शासकीय विभागों से संपर्क कर विक्रय करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

देवदूत से कम नही है यह इंसान जो अपनी परवाह न कर जन कल्याण में ऊर्जा खपा रहा है।

Next Post

वैक्सीन को लेकर सोशल साइट पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रहें,कोरोना वायरस की जंग में सबसे बड़ा कवच है वैक्सीन—–डाक्टर एस. एन केसरी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
Next Post

वैक्सीन को लेकर सोशल साइट पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रहें,कोरोना वायरस की जंग में सबसे बड़ा कवच है वैक्सीन-----डाक्टर एस. एन केसरी

शराब के शौकीनों को बड़ा झटका,नजरें जमाये रखें मयखानों पर,

विभाष कर रहे नेक कार्य,जैसा नाम वैसा साइनिंग वाला काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In