• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, April 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th February 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

छत्तीसगढ़ मेंपिछले 48 घंटे से चल रही इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई में तमाम चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। जांच में सोने-चांदी और हीरों के साथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज और करोड़ों के कैश मिलने की बात सामने आई है। इस मामले में सीबीआई ने भी दखल दे दिया है। आयकर विभाग को पूरी कार्रवाई के दौरान गैर कानूनी तरीके से राजनीतिक फंडिंग का भी अंदेशा था और शाम को इसकी पुष्टि हो गई। इसके चलते शनिवार को सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची है। माना जा रहा है कि टीम बैकअप के लिए यहां आई है।

वैसे तो इनकम टैक्स की कार्रवाई प्रदेश के कई जिलों में चल रही है, लेकिन जो सबसे बड़े नाम सामने आए हैं- वह रायपुर और भिलाई के ही हैं। फिर चाहे वह रायपुर मेयर एजाज ढेबर हों, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, आईएएस अनिल टुटेजा या फिर भिलाई में आबकारी विभाग के ओएसडी एपी त्रिपाठी और अब मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया। इन सबके बीच जो खास बात सामने आ रही है, वह है गैर कानूनी तरीके से राजनीतिक फंडिंग। शुरू से माना जा रहा है कि कार्रवाई बहुत कुछ पॉलिटिकली फंडिंग को लेकर की गई है, लेकिन इसके गैर कानूनी तरीके पर लेकर उठे सवालों की पुष्टि कर दी गई है। अफसरों के मुताबिक, नौकरशाहों, अफसरों और नेताओं का कॉकस गैर जरूरी राजनतिक फंडिंग मेें रुपयों का इस्तेमाल कर रहा था।

सीबीआई को कार्रवाई से पहले हाईकोर्ट की इजाजत लेनी होगी
अब सीबीआई की टीम ने रायपुर और भिलाई का रूख किया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए 3 बार अलग-अलग फंडिंग की गई। हालांकि, सरकार पहले ही प्रदेश में सीबीआई पर प्रतिबंध लगा चुकी है। ऐसे में उनका तत्काल रूप से कोई भी कार्रवाई करना संभव नहीं है। इसके लिए हाईकोर्ट की इजाजत जरूरी है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही कई लोगों पर शिकंजा कस सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही आयकर विभाग की पूरी कार्रवाई को अवैध बता चुके हैं। इसके लिए विधि सलाह लेने दिल्ली भी रवाना होने वाले हैं।

हीरों से जड़े जेवर और अलमारी भरे रुपए मिले

रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में 48 घंटे से भी ज्यादा समय से इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को 7 और शुक्रवार को 3 और प्रभावशाली लोगों पर पड़े छापों के नतीजों को लेकर रायपुर से दिल्ली तक के आयकर अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन, कई बातें उच्चस्तर से छनकर आने लगी हैं, भले ही इनकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। चर्चा है कि रायपुर के एक ठिकाने से आयकर अफसरों को दो अलमारी भरकर नोट मिले हैं। वहीं करोड़ों के हीरों से जड़े जेवरात, प्राॅपर्टी के दस्तावेज, विदेशी निवेश की भी जानकारी मिली है। आयकर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी तक कुल संपत्ति की बरामदगी को लेकर कुछ नहीं कहा है। रायपुर के एक परिसर से गुरुवार को देर रात एक डायरी भी मिल गई है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि राजनैतिक खर्च के सबूतों के साथ इसमें कई नाम हैं। इसी आधार पर शुक्रवार को सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को आयकर विभाग ने घेर लिया है।

मुख्यमंत्री की उपसचिव के बंगले को किया गया सील
मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया के भिलाई के सूर्या रेसिडेंसी स्थित बंगले का ताला 24 घंटे बीत जाने के बावजूद नहीं खुला। जिसके बाद बंगले के बाहर इंतजार कर रहे आयकर अधिकारियों ने उसे सील कर दिया। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यहां दबिश दी थी। टीम के वहां पहुंचने से पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंच गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, आयकर विभाग की टीम बंगले के बरामदे तक तो पहुंच गई, लेकिन फिर दरवाजा बंद होने के कारण घुस नहीं सकी। इसके बाद अधिकारी और सीआरपीएफ जवान गद्दे मंगवाकर बरामदे में ही सो गए थे।

कारोबारी गुरुचरण होरा के घर नोट गिनने की मशीन लाई गई

रायपुर में होटल और न्यूज चैनल कारोबारी गुरूचरण सिंह होरा के यहां इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की एक टीम शाम को उनके बंगले पर नोट गिनने की मशीन लेकर गई है।

ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ राज्य आयकर विभाग के निशाने पर

Next Post

बहुत पैसा है छत्तीसगढ़ में

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के आदेश पर ™️ बड़े बकायादारो, रसूखदारों का नाम सार्वजनिक किया जा रहा है ™️ बड़े बकायेदार संस्थान, संचालकों पर निगम का शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी तेज हुई ™️ राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ™️ बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील ™️

25th March 2026
छत्तीसगढ़

कुछ अति उत्साहित मीडिया वाले कर रहे मीडिया की छवि धूमिल  ™️ निष्पक्ष मीडिया की साख पर बट्टा लगा ™️ पहले बात को तोलो फिर बोलो ™️ आखिर भ्रामक समाचारों को पुलिस कब तक पचा पचाएंगी ™️

25th March 2026
छत्तीसगढ़

लोहा व्यवसाई कृष्ण कुमार अग्रवाल निकला ड्रग व्यवसाई ™️ मारुति कोरियर के जरिए दिल्ली से मंगाता था “कोकीन” ™️ व्यवसायियों को डाल रहा था ड्रग्स की आदत ™️

23rd March 2026
छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ™️ पहाड़ पर चढ़कर पकड़ा आरोपी को ™️ एक आरोपी की सर गर्मी से तलाश जारी है ™️ पुलिस किसी के भी दबाव में नहीं झुकेगी ™️ बख्शा किसी को नहीं जाएगा… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

23rd March 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम न्यूज की खबर का असर हुआ ™️ रायगढ़ पुलिस ने लाखों की मोबाइल चोरी का किया खुलासा ™️ शत प्रतिशत रिकवरी हुई ™️

15th March 2026
Next Post

बहुत पैसा है छत्तीसगढ़ में

खरसिया में दबंगो की गुंडागर्दी चरम पर

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In