• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, April 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

छत्तीसगढ़ राज्य आयकर विभाग के निशाने पर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th February 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

छत्तीसगढ़ मेंपिछले 48 घंटे से चल रही इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई में तमाम चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। जांच में सोने-चांदी और हीरों के साथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज और करोड़ों के कैश मिलने की बात सामने आई है। इस मामले में सीबीआई ने भी दखल दे दिया है। आयकर विभाग को पूरी कार्रवाई के दौरान गैर कानूनी तरीके से राजनीतिक फंडिंग का भी अंदेशा था और शाम को इसकी पुष्टि हो गई। इसके चलते शनिवार को सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची है। माना जा रहा है कि टीम बैकअप के लिए यहां आई है।वैसे तो इनकम टैक्स की कार्रवाई प्रदेश के कई जिलों में चल रही है, लेकिन जो सबसे बड़े नाम सामने आए हैं- वह रायपुर और भिलाई के ही हैं। फिर चाहे वह रायपुर मेयर एजाज ढेबर हों, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, आईएएस अनिल टुटेजा या फिर भिलाई में आबकारी विभाग के ओएसडी एपी त्रिपाठी और अब मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया। इन सबके बीच जो खास बात सामने आ रही है, वह है गैर कानूनी तरीके से राजनीतिक फंडिंग। शुरू से माना जा रहा है कि कार्रवाई बहुत कुछ पॉलिटिकली फंडिंग को लेकर की गई है, लेकिन इसके गैर कानूनी तरीके पर लेकर उठे सवालों की पुष्टि कर दी गई है। अफसरों के मुताबिक, नौकरशाहों, अफसरों और नेताओं का कॉकस गैर जरूरी राजनतिक फंडिंग मेें रुपयों का इस्तेमाल कर रहा था।

सीबीआई को कार्रवाई से पहले हाईकोर्ट की इजाजत लेनी होगी
अब सीबीआई की टीम ने रायपुर और भिलाई का रूख किया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए 3 बार अलग-अलग फंडिंग की गई। हालांकि, सरकार पहले ही प्रदेश में सीबीआई पर प्रतिबंध लगा चुकी है। ऐसे में उनका तत्काल रूप से कोई भी कार्रवाई करना संभव नहीं है। इसके लिए हाईकोर्ट की इजाजत जरूरी है। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही कई लोगों पर शिकंजा कस सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही आयकर विभाग की पूरी कार्रवाई को अवैध बता चुके हैं। इसके लिए विधि सलाह लेने दिल्ली भी रवाना होने वाले हैं।

हीरों से जड़े जेवर और अलमारी भरे रुपए मिले

रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में 48 घंटे से भी ज्यादा समय से इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को 7 और शुक्रवार को 3 और प्रभावशाली लोगों पर पड़े छापों के नतीजों को लेकर रायपुर से दिल्ली तक के आयकर अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन, कई बातें उच्चस्तर से छनकर आने लगी हैं, भले ही इनकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। चर्चा है कि रायपुर के एक ठिकाने से आयकर अफसरों को दो अलमारी भरकर नोट मिले हैं। वहीं करोड़ों के हीरों से जड़े जेवरात, प्राॅपर्टी के दस्तावेज, विदेशी निवेश की भी जानकारी मिली है। आयकर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी तक कुल संपत्ति की बरामदगी को लेकर कुछ नहीं कहा है। रायपुर के एक परिसर से गुरुवार को देर रात एक डायरी भी मिल गई है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि राजनैतिक खर्च के सबूतों के साथ इसमें कई नाम हैं। इसी आधार पर शुक्रवार को सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को आयकर विभाग ने घेर लिया है।

मुख्यमंत्री की उपसचिव के बंगले को किया गया सील
मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया के भिलाई के सूर्या रेसिडेंसी स्थित बंगले का ताला 24 घंटे बीत जाने के बावजूद नहीं खुला। जिसके बाद बंगले के बाहर इंतजार कर रहे आयकर अधिकारियों ने उसे सील कर दिया। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यहां दबिश दी थी। टीम के वहां पहुंचने से पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंच गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, आयकर विभाग की टीम बंगले के बरामदे तक तो पहुंच गई, लेकिन फिर दरवाजा बंद होने के कारण घुस नहीं सकी। इसके बाद अधिकारी और सीआरपीएफ जवान गद्दे मंगवाकर बरामदे में ही सो गए थे।

कारोबारी गुरुचरण होरा के घर नोट गिनने की मशीन लाई गई

रायपुर में होटल और न्यूज चैनल कारोबारी गुरूचरण सिंह होरा के यहां इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की एक टीम शाम को उनके बंगले पर नोट गिनने की मशीन लेकर गई है।

ShareSendTweet
Previous Post

निगम प्रशासन कर रहा नित नई कारवाई

Next Post

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

बगैर इजाजत शासकीय दस्तावेजों की फोटो खींचना पत्रकार को पड़ गया भारी ™️ अधिकारी ने बॉक्सिंग रिंग के तरह घुमा घुमा कर पत्रकार को पीटा ™️ वकील को गला पकड़कर दूर हटाया ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

कल निकलेगी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा ™️ हवन प्रसाद वितरण शोभा यात्रा के बाद होगा महा भंडारा ™️

18th April 2026
टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

करोड़ों रुपए की नकली दवा का कारोबार करने वाले दवा व्यवसायई जेल दाखिल ™️ सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल संचालक भी शामिल ™️ रायगढ़ के औषधि निरीक्षक ने कर दी थी लीपा पोती ™️ रायपुर के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
Next Post

बहुत पैसा है छत्तीसगढ़ में

खरसिया में दबंगो की गुंडागर्दी चरम पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In