• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और स्किल बिल्डिंग के दोहरे मोर्चे पर करना है काम-कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
10th June 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

⭕पिडियाट्रिक टॉस्क फोर्स का हो रहा है गठन⭕कलेक्टर भीम सिंह ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

टूटी कलम रायगढ़, कोरोना के मामले अभी कम हुये है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या घटी है। अत: इस समय का उपयोग करते हुये अब हमें अगली लहर के लिये अपने आपको और बेहतर तैयार करना होगा। हमें हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक हेल्थ मैन पावर को क्रायसिस हैण्डलिंग के लिये प्रशिक्षित करने के दोहरे मोर्चे पर काम करना है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग सभी आवश्यक तैयारियां तत्काल शुरू करें। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना प्रबंधन पर जिला स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगली लहर से पहले हमें अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सुविधाओं को बढ़ाते हुये अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना व पाईप लाईन विस्तार का काम जल्द पूरा करना है। इसके लिये एजेंसियों को काम दे दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कोविड का इलाज कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा तकनीकी व नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दूसरे नर्सेस, वार्ड ब्वाय तथा अन्य स्टॉफ को ऑक्सीजन हैण्डलिंग व मशीन ऑपरेटिंग, आईसीयू से जुड़े काम तथा कोविड ट्रीटमेंट से जुड़े अन्य प्रोटोकाल की व्यापक प्रशिक्षण दें, जिससे हमारे पास उपलब्ध सभी मैन पॉवर आपातकालीन स्थिति में कोविड उपचार से जुड़े सारे काम कर सके। इसके लिये उन्होंने टे्रनिंग माड्यूल बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम एक हफ्ते के भीतर शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे हमारा मैन पावर रिक्वायरमेन्ट का लोड कम होगा तथा हमारे पास उपलब्ध सभी तरह के स्टॉफ की स्किल बिल्डिंग भी होगी। जिससे हम जिला मुख्यालय के साथ विकाखण्ड स्तरीय अस्पतालों मेें भी गंभीर कोविड मरीजों की और बेहतर देखभाल कर पायेंगे।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज में 12 हजार लीटर का एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। इसके साथ ही यहां इतनी ही क्षमता का एक और प्लांट भी लगाया जायेगा। उन्होंने एमसीएच अस्पताल में भी आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाने हेतु सर्वे करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही मेडिकल कालेज के ग्राउण्ड फ्लोर पर 100 बेड ऑक्सीजन के लिये बिछाये गये पाईप लाईन के टेस्टिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने लैलूंगा, धरमजयगढ़, सारंगढ़ एवं चपले में ऑक्सीजन प्लांट तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन पाईप लाईन का विस्तार का काम जल्द शुरू करवाने के लिये कहा।
कलेक्टर भीम सिंह ने विकासखण्डवार सैम्पलिंग व टेस्टिंग की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएमओ से आरटीपीसीआर सेम्पल कलेक्शन के टार्गेट को अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने विकासखण्डों में रिप्रेजेनटेटिव सेम्पल लेने के लिये कहा। टेस्टिंग रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। इस संबंध में अभी तक अस्पतालों द्वारा कितने मरीजों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया गया है इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अभी भी एक्टिव केसेस है वहां कंटेनमेंट नियमों तथा कोविड गाईड लाईन्स का सख्ती से पालन करवाने के लिये कहा।
पिडियाट्रिक टॉस्क फोर्स का हो रहा है गठन
कलेक्टर सिंह ने बैठक में तीसरी लहर के दौरान बच्चों के संक्रमित होने की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुये आज स्वास्थ्य विभाग के साथ निजी बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ उनके उपचार के लिये की जाने वाली तैयारियों पर व्यापक चर्चा की। जिसके आधार पर उन्होंने पिडियाट्रिक आईसीयू, नियोनेटल आईसीयू, पिडियाट्रिक मास्क, बच्चों के लिये बाईपेप मशीनें तथा अन्य उपकरण व दवाईयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक पिडियाट्रिक टॉस्कफोर्स बनाने के लिये कहा जो बच्चों से जुड़े उपचार के बारे में मार्गदर्शन व प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एमसीएच अस्पताल को डेडीकेटेड चिल्ड्रन केयर यूनिट बनाने तथा उसे बच्चों की सुविधा के हिसाब से तैयार करने के निर्देश दिये।
इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी सहित कोविड अस्पतालों के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

ShareSendTweet
Previous Post

कई एल्डरमैनों की छुट्टी…. कई एल्डरमैनों की नियुक्ति भी…. नामांकित पार्षदों की घोषणा…. देखें पूरी लिस्ट…..

Next Post

छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष बने भूपेन्द्र पटेल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

वाहन से उतरकर पेशाब करना महंगा पड़ा ™️ चाबी लगी वाहन चोर ले उड़ा ™️ मगर चोर की किस्मत दगा दे गई ™️

19th March 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष बने भूपेन्द्र पटेल

सी एस आर मद से सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक तक कंक्रीट की सड़क का होगा निर्माण कलेक्टर भीम सिंह का प्रयास सफल

शनिवार और रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन सैलून-पार्लर बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In